
वॉशिंगटन। इजरायल (Israel) और फिलीस्तीन(Palestine) के बीच छिड़ी जंग को रुकवाने के लिए इस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन(American President Joe Biden) पर जबरदस्त दबाव है. इसकी सबसे बड़ी वजह गाजा (Gaza) स्थित मीडिया हाउस(Media House) पर हुआ हमला(Attack) है. इस हमले में एसोसिएटेड प्रेस समेत अलजजीरा का ऑफिस तबाह हो गया था. इस इमारत में कुछ दूसरे मीडिया हाउस भी काम कर रहे थे. इजरायली राष्ट्रपति बेंजामेन नेतन्याहू ने टीवी पर जारी एक संदेश में कहा था कि इस इमारत में जो मीडिया हाउस था उसका इस्तेमाल हमास के लोग अपने खुफिया ऑफिस के तौर पर कर रहे थे. उनके मुताबिक हमले में इस इमारत को सटीक तौर पर निशाना बनाया गया था. इस हमले के बाद बाइडन प्रशासन ने भी इजरायल से इसको लेकर जवाब तलब किया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved