
बैंकॉक। थाईलैंड (Thailand) के प्रधानमंत्री जनरल प्रयुत चान-ओ-चा (Gen. Prayut Chan-o-cha) पर मास्क नहीं पहनने के लिए 6,000 बात यानी 14,270 रुपये का जुर्माना लगाया गया. जनरल प्रयुत ने वैक्सीन खरीद सलाहकारों के साथ हुई बैठक के दौरान मास्क नहीं पहना था.
दरअसल, थाईलैंड (Thailand) की राजधानी बैंकॉक (Bangkok) में सोमवार से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. बैंकॉक (Bangkok) के गवर्नर असविन क्वानमुआंग ने सोमवार को फेसबुक पर पोस्ट किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की आलोचना होने के बाद शहर के प्राधिकारी हरकत में आए. उनके फेसबुक पेज पर उन्हें एक बैठक में बिना मास्क लगाये बैठे हुए दिखाया गया था जबकि बाकी सभी ने मास्क पहन रखा था.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved