वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के आम चुनाव में प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न की लेबर पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। शनिवार को यहां वोट डाले गए। करीब एक घंटे के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई। यह चुनाव 19 सितम्बर को होने थे लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया था।
न्यूजीलैंड मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेबर पार्टी को 49 फीसदी वोट और कुल 64 सीटें मिलीं। 120 वाली संसद में बहुमत का आंकड़ा 61 है। ज्यूडिथ कोलिन्स की नेशनल पार्टी को 27 फीसदी वोट और कुल 35 सीट मिलीं। एसीटी न्यूजीलैंड पार्टी को 10 सीटें मिलीं। हालांकि, आधिकारिक नतीजे का ऐलान बाद में किया जाएगा।
नतीजे आने के बाद आर्डन (Jacinda ardern) ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड (New zealand) ने लेबर पार्टी को लगभग 50 सालों तक समर्थन दिया है। वह उनके भरोसे को ऐसे ही नहीं जाने देंगी और उनकी पार्टी न्यूजीलैंड के हर एक निवासी के लिए काम करेगी।
दूसरी ओर नेशनल पार्टी के नेता जुडिथ कोलिंस ने आर्डन को जीत की बधाई देते हुए कहा कि वह फिर से सत्ता में लौटेंगे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved