img-fluid

मेरठ में करीब 12930 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

February 22, 2026


मेरठ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मेरठ में करीब 12930 करोड़ रुपए की परियोजनाओं (Projects worth approximately Rs. 12930 crore in Meerut) का उद्घाटन और लोकार्पण किया (Inaugurated and Dedicated) । उन्होंने भारत के पहले नमो भारत आरआरटीएस और संपूर्ण दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर देश को समर्पित किया ।


  • इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “एक तरफ आज देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन देश में ही कुछ राजनीतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे। अभी आपने देखा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा एआई इम्पैक्ट समिट हुआ। दुनिया भर के 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए। दुनिया के विकासशील देशों में ऐसा सम्मेलन आज तक कभी नहीं हुआ। पूरा देश गर्व से भर गया, लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने क्या किया? कांग्रेस ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया।” उन्होंने आगे कहा, ”समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए। मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहता हूं कि आपको कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी। कांग्रेस के नेताओं ने वहां पर जो कुछ किया, वो दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से दिवालिया हो गई है। कांग्रेस तो अपने देश को ही बदनाम करने में जुटी है।”

    पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है, वे मेरी कब्र खोदना चाहते हैं, और उन्हें भाजपा और एनडीए से विरोध है। कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि एआई ग्लोबल समिट भाजपा का समारोह नहीं था। यह देश का कार्यक्रम था, देश के सम्मान का कार्यक्रम था। लेकिन, कांग्रेस ने परसों सारी मर्यादाएं तोड़ दी। आज पूरे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है, लेकिन दुर्भाग्य देखिए, इतनी पुरानी पार्टी के नेता लजाने के बजाय बेशर्मी के साथ गरजते हैं, और यह मामला कांग्रेस की हरकतों का लगातार चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि संसद में अपने साथी दलों को भी बोलने का मौका नहीं देते हैं। संसद को चलने नहीं देते हैं। इसका सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस के साथी दलों को हो रहा है। एआई समिट में कांग्रेस ने जो किया है, उससे साथी दल भी चौक गए हैं। सबने इससे किनारा कर लिया।

    पीएम मोदी ने कहा कि महिला सांसदों को भेज करके सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो। क्या आप लोग इतने खोखले हो गए हो कि माताओं-बहनों को इसके लिए आगे कर रहे हो। कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है। एक बात की मुझे संतोष है कि दिल्ली में जो घटना घटी, कांग्रेस के सभी साथी दलों ने कांग्रेस की भरपूर आलोचना करने की हिम्मत दिखाई है। मैं इसके लिए उनका सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त करता हूं।

    Share:

  • मेरठ मेट्रो कॉरिडोर और नमो भारत रैपिड रेल नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा के स्वर्णिम अध्याय - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    Sun Feb 22 , 2026
    लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि मेरठ मेट्रो कॉरिडोर और नमो भारत रैपिड रेल (Meerut Metro Corridor and Namo Bharat Rapid Rail) नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा के स्वर्णिम अध्याय हैं (Are Golden Chapters in development journey of New Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved