img-fluid

आंध्र प्रदेश में 13430 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

October 16, 2025


अमरावती । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आंध्र प्रदेश में 13430 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं (Development Projects worth Rs. 13,430 crore in Andhra Pradesh) का उद्घाटन और शिलान्यास किया (Inaugurated and laid the Foundation Stone) । ये परियोजनाएं उद्योग, बिजली संचरण, सड़क, रेलवे, रक्षा निर्माण और पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करती हैं।


  • कुरनूल में गुरुवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने इन परियोजनाओं का औपचारिक शुभारंभ कर एक जनसभा को संबोधित किया । इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री को ‘सुपर जीएसटी–सुपर सेविंग’ थीम वाले राज्य सरकार के जीएसटी सुधार जागरूकता अभियान में संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया । कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री ने श्री भ्रामरांबा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम, श्रीशैलम (नंद्याल जिला) में पूजा-अर्चना की और फिर श्री शिवाजी स्पूर्ति केंद्र का दौरा किया । इसके बाद कुरनूल में 2,880 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कुरनूल-III पूलिंग स्टेशन पर ट्रांसमिशन सिस्टम सुदृढ़ीकरण परियोजना का शिलान्यास किया । इसमें 765 केवी डबल-सर्किट ट्रांसमिशन लाइन और 6,000 एमवीए की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता जोड़ने की योजना है, जिससे नवीकरणीय ऊर्जा के बड़े पैमाने पर संचरण को बढ़ावा मिलेगा।

    प्रधानमंत्री ने कुरनूल में ओरवकल औद्योगिक क्षेत्र और कडपा में कोप्पर्थी औद्योगिक क्षेत्र का भी शिलान्यास किया। एनआईसीडीआईटी और एपीआईआईसी द्वारा संयुक्त रूप से विकसित इन दोनों बहु-क्षेत्रीय औद्योगिक हब पर 4,920 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा। प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर और ‘वॉक-टू-वर्क’ अवधारणा वाले ये हब लगभग 21,000 करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करेंगे और एक लाख रोजगार सृजित करने की उम्मीद है।

    सड़क क्षेत्र में, प्रधानमंत्री ने 960 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले छह लेन वाले सब्बावरम-शीलानगर ग्रीनफील्ड हाईवे की आधारशिला रखी, जो विशाखापत्तनम में जाम कम करेगा और व्यापार को सुगम बनाएगा, साथ ही 1,140 करोड़ रुपये की छह सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया, जिससे राज्य में संपर्क और सुरक्षा में सुधार होगा। रेलवे क्षेत्र में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और समर्पण किया । इनमें कोट्टावलसा–विजयनगरम चौथी रेलवे लाइन, पेंदुर्ति–सिंहाचलम नॉर्थ के बीच रेल फ्लाईओवर, कोट्टावलसा–बोड्डावारा सेक्शन और शिमिलिगुड़ा–गोरापुर सेक्शन का दोहरीकरण शामिल है।

    ऊर्जा क्षेत्र में, प्रधानमंत्री मोदी ने 1,730 करोड़ रुपये की लागत से बनी जीएआईएल की श्रीकाकुलम–अंगुल प्राकृतिक गैस पाइपलाइन राष्ट्र को समर्पित की । यह पाइपलाइन आंध्र प्रदेश के 124 किमी और ओडिशा के 298 किमी क्षेत्र को जोड़ती है। इसके अलावा, वे चित्तूर में इंडियन ऑयल के 200 करोड़ रुपये की लागत से बने 60 टीएमटीपीए एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन किया, जो सात जिलों के 7.2 लाख उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति करेगा। रक्षा निर्माण क्षेत्र में, प्रधानमंत्री ने कृष्णा जिले के निम्मलूर में 360 करोड़ रुपये की लागत से बने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के एडवांस्ड नाइट विजन प्रोडक्ट्स फैक्ट्री का राष्ट्र को समर्पण किया । यह सुविधा भारतीय सशस्त्र बलों के लिए अत्याधुनिक इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम तैयार करेगी, जिससे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

    Share:

  • हम करप्शन, संगठित अपराध और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस अपनाते हैं - केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

    Thu Oct 16 , 2025
    नई दिल्ली । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि करप्शन, संगठित अपराध और आतंकवाद के प्रति (Towards Corruption, Organised Crime and Terrorism) हम जीरो टॉलरेंस अपनाते हैं (We have Zero Tolerance) । अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित ‘भगोड़ों के प्रत्यर्पण पर सम्मेलन: चुनौतियां और रणनीतियां’ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved