img-fluid

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया

September 11, 2026


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने राष्ट्रपति पुतिन को (To President Putin) तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया (Presented Russian Translation of Tirukkural) ।


  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स समिट 2026 से इतर द्विपक्षीय बैठक की। मुलाकात के दौरान पीएम ने राष्ट्रपति पुतिन को तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया। तिरुक्कुरल तमिल साहित्य का एक अत्यंत प्रसिद्ध और प्राचीन नैतिक ग्रंथ है, जिसे महान संत एवं कवि तिरुवल्लुवर ने लिखा है। इसे तमिल संस्कृति में बहुत पवित्र माना जाता है। यह ग्रंथ किसी एक धर्म या जाति से बंधा नहीं है, बल्कि यह पूरी मानवता के लिए अहिंसा, करुणा, सत्य, आत्म-नियंत्रण और भाईचारे का संदेश देता है। इसे दक्षिण भारत में ‘तमिल वेद’ भी कहा जाता है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच भारत मंडपम में द्विपक्षीय बैठक हुई, जो करीब 45 मिनट चली। दोनों नेताओं के बीच बातचीत में भारत-रूस संबंधों को और मजबूत करने के साथ व्यापार, औद्योगिक सहयोग, परमाणु ऊर्जा और रणनीतिक क्षेत्रों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई । इसके बाद दोनों नेता एक ही कार से इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन में पहुंचे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में दुनिया के हित और कल्याण को ध्यान में रखते हुए कई मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदी में सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट करते हुए कहा, “दुनिया भर के नेता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए एकत्र होंगे। मुझे विश्वास है कि इस सम्मेलन में विश्व कल्याण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी।”

    ब्रिक्स 2026 की अध्यक्षता भारत के पास है। इसी के तहत भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा  है। इस सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य देशों, साझेदार देशों और अन्य आमंत्रित देशों के नेता हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, सम्मेलन के दौरान नेता ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही वे वैश्विक और क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करेंगे।

    Share:

  • भारत मंडपम में दो दिवसीय ‘ब्रिक्स भारत इनोवेट्स एक्सपो’ की हुई शुरुआत

    Fri Sep 11 , 2026
    नई दिल्ली । भारत मंडपम में (In Bharat Mandapam) दो दिवसीय ‘ब्रिक्स भारत इनोवेट्स एक्सपो’ (Two-day ‘BRICS India Innovates Expo’ ) की शुरुआत हुई (Kicks Off) । इस प्रदर्शनी में भारत की डीप-टेक नवाचार क्षमता और उच्च शिक्षा संस्थानों से जुड़े स्टार्टअप्स का वैश्विक प्रदर्शन किया जा रहा है। शिक्षा मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved