img-fluid

27 सितंबर को ओडिशा के झारसुगुड़ा में युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

September 24, 2025


झारसुगुड़ा (ओडिशा) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 27 सितंबर को ओडिशा के झारसुगुड़ा में (In Jharsuguda Odisha on September 27) युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे (Will address Youth Convention) । वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।


  • संबलपुर के राजस्व प्रभागीय आयुक्त (आरडीसी) सचिन रामचंद्र जाधव ने पीएम मोदी के दौरे के बारे में जानकारी दी। संबलपुर के राजस्व प्रभागीय आयुक्त (आरडीसी) सचिन रामचंद्र जाधव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 27 सितंबर को झारसुगुड़ा में एक भव्य आयोजन किया जाएगा। हमें जानकारी मिली है कि इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल होंगे और वे युवाओं को संबोधित भी करेंगे।

    उन्होंने कहा, “ये कार्यक्रम झारसुगुड़ा के अमलीपल्ली मैदान में आयोजित होगा। पीएम मोदी इस अवसर पर विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। हमें परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास से संबंधित सूचना के जल्द मिलने की उम्मीद है, जिसे मीडिया के साथ साझा किया जाएगा। साथ ही, प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।”

    मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री बड़ी संख्या में युवाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरे के दौरान वे रेलवे पर विशेष जोर देते हुए कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। जानकारी के अनुसार, इन परियोजनाओं की कुल लागत 1,700 करोड़ रुपए से अधिक है, जो क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी सुधारने और अर्थव्यवस्था को गति देने पर केंद्रित हैं। यह दौरा देशव्यापी ‘सेवा पर्व’ पहल का हिस्सा है। जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां इस उच्च स्तरीय आयोजन के लिए जोरदार तैयारियां शुरू कर चुकी हैं।

    Share:

  • जम्मू-कश्मीर की 4 और पंजाब की एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव 24 अक्टूबर को

    Wed Sep 24 , 2025
    नई दिल्ली । चुनाव आयोग (Election Commission) ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की 4 और पंजाब की एक राज्यसभा सीट के लिए (For four Rajya Sabha seats in Jammu-Kashmir and one in Punjab) उपचुनाव 24 अक्टूबर को होंगे (By-elections will be held on October 24) । चुनाव आयोग ने कहा कि मतगणना भी उसी दिन होगी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved