img-fluid

तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं से सोमवार को सीधा संवाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

April 12, 2026


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं से (With BJP workers of Tamilnadu) सोमवार को सीधा संवाद करेंगे (Will directly Interact on Monday) ।


  • ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत संवाद’ कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी से सीधे जुड़ने और तमिलनाडु के लिए अपने सुझाव साझा करने का एक अहम अवसर माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को शाम 4 बजे ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत संवाद’ कार्यक्रम में जुड़ेंगे और भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उन्होंने इस संबंध में रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ लिखा, “13 अप्रैल की शाम को ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत संवाद’ के दौरान मैं अपने मेहनती कार्यकर्ताओं से बातचीत करूंगा।” उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तमिलनाडु भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना की।

    पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, “मुझे अपने तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने डीएमके के खराब शासन को बेनकाब किया है और राज्य के लिए एनडीए के विकास के विजन को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है।” कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक कार्यकर्ता ‘नमो’ ऐप के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं। पार्टी की ओर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से इस संवाद का हिस्सा बनने की अपील की गई है, ताकि तमिलनाडु के विकास को लेकर विचारों का आदान-प्रदान हो सके।

    पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रोड शो की तस्वीरें शेयर कीं। हजारों की संख्या में लोग पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुए। तस्वीरों में पीएम मोदी जनता का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “15 किलोमीटर का बेमिसाल स्नेह। ये हैं सिलीगुड़ी की कुछ झलकियां। भाजपा सरकार स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों का समाधान करेगी और साथ ही पश्चिम बंगाल के युवाओं के लिए नए अवसर भी लाएगी।”

    Share:

  • 'रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन' मैराथन की शुरुआत की कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने

    Sun Apr 12 , 2026
    नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने ‘रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन’ मैराथन (‘Run for Ambedkar, Run for Constitution’ marathon) की शुरुआत की (Launched) । इस मैराथन का आयोजन रविवार को कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved