img-fluid

दिल्ली में कल 33500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

March 07, 2026


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) कल दिल्ली में करीब 33500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का (Development Projects worth Rs. 33500 crore in Delhi Tomorrow) उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे (Will Inaugurate and lay the Foundation Stone) । मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी।


  • मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर शामिल हैं। पहला कॉरिडोर पिंक लाइन पर मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर के बीच का है। यह लाइन राजधानी के कई इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। दूसरा मजेंटा लाइन पर दीपाली चौक-मजलिस पार्क के बीच कॉरिडोर बना है। पीएम मोदी रविवार को फेज 5ए के तहत नए कॉरिडोर का भी शिलान्यास करेंगे, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए सफर और आसान हो जाएगा। इनमें रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर, एरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक गोल्डन लाइन एक्सटेंशन और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक गोल्डन लाइन एक्सटेंशन शामिल हैं।

    रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर 9.9 किलोमीटर लंबा होगा और अंडरग्राउंड बनेगा। इसमें नौ नए मेट्रो स्टेशन शामिल होंगे। इससे पहले, सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो सेक्शन 12.3 किलोमीटर लंबा है और इसमें आठ एलिवेटेड स्टेशन शामिल हैं। यह कॉरिडोर पहले से चल रही मजलिस पार्क-शिव विहार पिंक लाइन का हिस्सा है। उन्होंने जानकारी दी कि इस मेट्रो सेक्शन के जुड़ने से पिंक लाइन की कुल लंबाई बढ़कर लगभग 71.56 किलोमीटर हो जाएगी, जिससे दिल्ली देश की पहली पूरी तरह से चल रही रिंग मेट्रो का घर बन जाएगी।

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को भी तैयारियों का जायजा लेने पहुंची थीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, राष्ट्रसेवा और राष्ट्रनिर्माण के अखंड संकल्प को दिशा देने वाले माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए अपनी दिल्ली पूरे उत्साह, गर्व और आत्मीयता के साथ तैयार है।”

    Share:

  • संसद में उठेगा अजित पवार के विमान हादसे का मुद्दा? केजरीवाल से NCP नेता ने की मुलाकात

    Sat Mar 7 , 2026
    नई दिल्ली। एनसीपी शरद गुट के नेता रोहित पवार ने शनिवार को दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनसे मुलाकात की और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु की आपराधिक जांच में सहयोग का अनुरोध किया। एनसीपी शरद गुट नेता ने बताया कि केजरीवाल ने उन्हें संसद में इस मुद्दे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved