img-fluid

आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होने मलेशिया नहीं जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

October 23, 2025


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होने (To attend the ASEAN Summit) मलेशिया नहीं जाएंगे (Will not travel to Malaysia) । वे डिजिटल माध्यम से ही आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी।


  • पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “मेरे प्रिय मित्र, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। उन्हें मलेशिया की आसियान अध्यक्षता के लिए बधाई दी और आगामी शिखर सम्मेलनों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से शामिल होने और आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने के लिए उत्सुक हूं।”

    दूसरी ओर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भी एक्स पर लिखा, “कल रात, मुझे भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक करीबी सहयोगी का फोन आया, जिसमें मलेशिया-भारत द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक रणनीतिक और व्यापक स्तर पर मजबूत करने के प्रयासों पर चर्चा की गई। प्रौद्योगिकी, शिक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा के क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग के अलावा भारत व्यापार और निवेश के क्षेत्र में मलेशिया का एक महत्वपूर्ण साझेदार बना हुआ है।”

    उन्होंने कहा कि हमने इस महीने के अंत में कुआलालंपुर में 47वें आसियान शिखर सम्मेलन की मेजबानी पर भी चर्चा की। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने मुझे बताया कि वह वर्चुअल रूप से भाग लेंगे, क्योंकि उस समय भारत में दीपावली का त्योहार अभी मनाया जा रहा है। मैं उनके इस निर्णय का सम्मान करता हूं और उन्हें और भारत के सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं। भारत से संबंधों को मजबूत करने और एक अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध क्षेत्र की दिशा में आसियान-भारत सहयोग को और बढ़ाने के लिए मलेशिया प्रतिबद्ध रहेगा।

    बिहार में में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी तैयारियों के बीच पीएम मोदी आसियान सम्मेलन में शामिल होने के लिए मलेशिया नहीं पहुंचेंगे। बीते दस साल में भारत के पीएम दूसरी बार आसियान समिट में मौजूद नहीं होंगे। इससे पहले 2022 में हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव के दौरान पीएम मोदी आसियान समिट में उपस्थित नहीं हुए थे।

    आसियान शिखर सम्मेलन का आयोजन 26 से लेकर 28 अक्टूबर तक मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित किया जाएगा। मलेशिया 47वें आसियान शिखर सम्मेलन और संबंधित शिखर सम्मेलनों की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। समिट में 30 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के कुआलालंपुर कन्वेंशन सेंटर में एकत्रित होने की उम्मीद है। आसियान देश और अमेरिका, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा जैसे प्रमुख साझेदार इसमें शामिल हो सकते हैं।

    मलेशिया की 2025 की आसियान अध्यक्षता की थीम ‘समावेशीपन और स्थिरता’ के अंतर्गत क्षेत्रीय शांति, आर्थिक लचीलापन और समावेशी विकास पर केंद्रित होगी। तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का समापन 28 अक्टूबर को होगा। वहीं, इस समारोह में आसियान अध्यक्षता का औपचारिक हस्तांतरण फिलीपींस को किया जाएगा।

    Share:

  • बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत नामांकन से जुड़े प्रावधान 1 नवंबर से होंगे लागू

    Thu Oct 23 , 2025
    नई दिल्ली । बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत ( Under the Banking Laws (Amendment) Act 2025 ) नामांकन से जुड़े प्रावधान (Provisions relating to Nomination) 1 नवंबर से लागू होंगे (Will come into effect from November 1) । वित्त मंत्रालय द्वारा गुरुवार को दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बैंकिंग सिस्टम में क्लेम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved