
File Photo
उज्जैन। जिले की बडऩगर तहसील में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी एक सड़क की मरम्मत में कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों द्वारा सड़क का डामर हाथ से उखाड़ते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले में कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ ने समिति गठित की है। समिति ने जाँच शुरू कर दी है।
जिला स्तरीय जाँच समिति का गठन किया
सीईओ जिला पंचायत श्रेयांस कूमट ने बडनगर तहसील में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत निर्मित ग्राम पीपलू और ग्राम दोतरू को जोडऩे वाली सड़क की गुणवत्ता की जाँच के लिए जिला स्तरीय जाँच समिति का गठन किया है । इसमें अंजली धाकड़, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं उज्जैन, नितिन करोडे, प्रबंधक एमपीआरडीसी, उज्जैन प्रफुल्ल जैन एसडीओ पीडब्ल्यूडी उज्जैन को रखा गया है। जाँच दल को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जाँच का प्रतिवेदन तीन दिवस में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved