
भोपाल। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में कैदियों की रिहाई की नई नीति बनी है। इसमें 14 अप्रैल बाबा साहब अंबेडकर और 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर भी कैदियों को रिहाई होगी। कैदियों को साल में चार अवसर मिलेंगे। मध्य प्रदेश में पूर्व में लागू वर्ष 2012 की नीति में साल में दो बार आजीवन कारावास काट रहे बंदियों के रिहाई की नीति के अनुसार लाभ मिल रहा था। इसमें 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी गणतंत्र दिवास पर कैदियों की रिहाई की जाती थी जिला स्तरीय समिति की अनुशंसानुसार जेल मुख्यालय द्वारा कार्यवाही की जाती थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved