img-fluid

प्राइवेट जेट, होटल, टिकट: नेता को एक अरबपति ने कैसे खरीदा, ये हो सकती है सजा ?

August 04, 2025

सिंगापुर। सिंगापुर (Singapore) के एक बड़े राजनीतिक घोटाले में शामिल अरबपति ओंग बेंग सेंग ने गलती कबूल कर ली है। ये वही शख्स हैं, जिन्होंने सिंगापुर में फॉर्मूला वन (F1) की नाइट रेस शुरू करवाई थी। 79 वर्षीय ओंग पर आरोप है कि उन्होंने सिंगापुर के सीनियर लीडर एस. ईश्वरन को 2022 में महंगे तोहफे दिए थे। बता दें भ्रष्टाचार के खिलाफ सिंगापुर के जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत पिछले 10 साल में 98% मामलों में सजा हुई है।



ओंग ने ईश्वरन को अपने प्राइवेट जेट से दोहा की यात्रा करवाई, वहां फोर सीजन्स होटल में ठहराया और करीब 5,700 सिंगापुर डॉलर (लगभग 3.7 लाख रुपये) की बिजनेस क्लास टिकट दी। बाद में उन पर न्याय प्रक्रिया में रुकावट डालने का भी आरोप लगा। उस समय ईश्वरन F1 रेस की कमेटी के चेयरमैन थे।

सजा क्या हो सकती है?
ओंग को सोमवार (5 अगस्त 2025) या उसके बाद सजा सुनाई जा सकती है। दोनों आरोपों पर दोषी पाए जाने पर उन्हें कई साल की जेल और जुर्माना भरना पड़ सकता है। ये सिंगापुर के दशकों के सबसे बड़े भ्रष्टाचार मामलों में से एक है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी सख्त छवि के लिए चुनौती बन गया है।

घोटाले का असर
इस मामले से ओंग के बिजनेस साम्राज्य पर भी असर पड़ सकता है। उनकी कंपनियां सिंगापुर से लंदन तक और मालदीव में रिसॉर्ट्स चलाती हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 1.5 अरब डॉलर (लगभग 12,400 करोड़ रुपये) है। पिछले साल ईश्वरन को भी ओंग से लिए गए तोहफों (जैसे ब्रॉम्पटन साइकिल और F1 टिकटों) के लिए 1 साल की जेल हुई थी।

Share:

  • पाकिस्तान में 7 साल के बच्चे पर आतंक का केस, लोगों में आक्रोश

    Mon Aug 4 , 2025
    मुंबई। पाकिस्तान (Pakistan) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसकी वजह से न केवल पाकिस्तान बल्कि पाकिस्तान (Pakistan) में भी लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है। दरअसल, बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों ने एक 7 साल के बलूच लड़के के खिलाफ आतंकवादी होने का मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद पाकिस्तान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved