मुंबई (Mumbai)। एक्ट्रेस और ”बिग बॉस 17” (‘Bigg Boss 17’) की फाइनलिस्ट मनारा चोपड़ा (Manara Chopra) ने शुक्रवार रात को अपना 33वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उनकी बर्थडे पार्टी (birthday party) में उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास शामिल हुए। प्रियंका मनारा की ममेरी बहन है। लाल वेस्टर्न ड्रेस में मनारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बहन के बर्थडे के लिए प्रियंका ने व्हाइट ड्रेस चुनी। निक जोनस सेलिब्रेशन के लिए ट्रांसपेरेंट शर्ट और कैजुअल पैंट में पहुंचे। इन तीनों ने एक साथ पोज दिया। इस बार प्रियंका मस्ती करती नजर आईं।प्रियंका और निक दोनों दो हफ्ते से भारत में हैं। पहले प्रियंका बेटी मालती के साथ भारत आईं, फिर दो दिन बाद निक भारत आए। दोनों ने नोएडा में अपने परिवार के साथ होली मनाई। इसके बाद अब वे मनारा के बर्थडे के लिए मुंबई आए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved