img-fluid

प्रियंका चोपड़ा बन गईं चाची, जोनस परिवार में आया नन्हा मेहमान

July 29, 2020

गेम ऑफ थ्रोन की एक्ट्रेस और प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। निक के बड़े भाई-भाभी जो जोनस और सोफी टर्नर पैरेंट्स बन गए हैं। जोनस परिवार में इस नए मेहमान के आने की खुशी है। हालांकि जोनस परिवार ने इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। सोफी ने 22 जुलाई को लॉस एंजिलिस के एक हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। जो जोनस और सोफी टर्नर ने अपनी बेटी का नाम विला रखा है।
प्रियंका चोपड़ा अपनी जेठानी सोफी टर्नर और जोनस ब्रदर्स के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। प्रियंका ने 2018 में अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस से शादी की थी। हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर और अमेरिकी सिंगर जो जोनास साल 2016 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं साल 2018 में दोनों रेड कार्पेट पर साथ नजर आए थे।
सोफी टर्नर और जो जोनास की 2017 में सगाई हुई थी। दोनों पिछले साल लास वेगास में शादी के बंधन में बंधे थे। प्रियंका चोपड़ा जो और सोफी की शादी में भारतीय पारंपरिक परिधान साड़ी में नजर आई थी। आखिरी बार एक्ट्रेस सोफी फिल्म ‘एक्स मैन: डार्क फीनिक्स’ में नजर आई थी।

Share:

  • मलाइका अरोड़ा ने तस्वीर शेयर कर बताया मास्क पहनने का सही तरीका 

    Wed Jul 29 , 2020
    अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और पसर्नल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर की है। देश में फैले कोरोना वायरस महामारी के बीच मलाइका ने फैंस को मास्क पहनने का सही तरीका बताया है। कोरोना वायरस महामारी के बीच देश में हर जगह मास्क […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved