बॉलीवुड से हॉलीवुड स्टार तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने शोबिज में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। एक्टिंग की दुनिया में उन्होंने कई यादगार किरदारों को निभाकर फैंस का दिल जीता है, लेकिन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के खुद के निभाए फेवरेट किरदार कौन से हैं इस बात से पर्दा उठाने के लिए उन्होंने आज के इस खास मौके को चुना है। उन्होंने इन किरदारों को लेकर एक VIDEO शेयर किया है।
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने 17 वर्ष के करियर में फिल्म ”बाजीराव मस्तानी”, ”बर्फी” और ”सात खून माफ” को सबसे अहम करार देते हुए कहा कि इनके जरिए उन्हें ”सबसे बेहतर एवं जटिल” भूमिकाएं पर्दे पर निभाने का अवसर मिला।
पूर्व मिस वर्ल्ड ने वर्ष 2003 में ”द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई” के साथ हिंदी फिल्म जगत में कदम रखा था। इस फिल्म में सनी देओल और प्रिटी जिंटा भी थे।
चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें तीनों ही फिल्मों में निभाई गई उनकी भूमिकाओं को दर्शाया गया था।
अभिनेत्री ने लिखा, ”तीन ऐसे अद्भुत, जटिल चरित्र जो मैंने गहराई, संघर्ष और लचीलेपन के साथ अलग-अलग समय पर निभाए, और तीन शानदार निर्देशकों के साथ काम करने का मौका मिला। चोपड़ा लंदन में अपनी आने वाली फिल्म ”टैक्सट फोर यू” की शूटिंग कर रही हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved