img-fluid

Priyanka Chopra ने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ अपने रिश्‍तों को लेकर किया बड़ा खुलासा

May 11, 2023

मुंबई (Mumbai)। अपनी हॉलीवुड फिल्मों से लगातार देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सुर्खियां में बनी हुई है। एक्ट्रेस की लव अगेन भारत (India) में कल यानी 12 मई को रिलीज होने वाली है। मगर, अपने काम के अलावा प्रियंका अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ऐलेक्स कूपर के पॉडकास्ट ‘कॉल हर डैडी’ (call her daddy) में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक खुद को साबित किया है। हालांकि, हिंदी सिनेमा में रहते हुए उन्हें ऐसे दिन भी देखने पड़े जब उन्हें किनारे कर दिया गया। जब उन्हें फिल्में मिलना बंद हुईं तो उन्होंने हॉलीवुड जाना तय किया। इस पॉडकास्ट में प्रियंका ने इंडियन सिनेमा में एक्टर्स को डेट करने को लेकर भी खुलकर बात की। अपने सभी एक्स बॉयफ्रेंड्स को प्रियंका ने ग्रेट बताया। पर साथ ही यह भी कहा कि सभी के साथ उनका ब्रेकअप काफी खराब स्तर पर हुआ था।


 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


बता दें कि प्रियंका का नाम शाहिद कपूर, हरमन बवेजा और शाहरुख खान संग जोड़ा गया। प्रियंका ने इस पॉडकास्ट में खुद को ‘सीरियल मोनोगैमिस्ट’ बताया। ‘सीरियल मोनोगैमिस्ट’ यानि वे लोग, जिनका सालों का रोमांटिक रिलेशनशिप होता है। प्रियंका ने कहा, ‘मैं एक के बाद एक रिलेशनशिप में रही। बीच में कुछ गैप नहीं लिया। मैंने बहुत काम किया है और इसी के साथ मैंने उन्हीं एक्टर्स को डेट किया, जो मेरे को-स्टार हुआ करते थे। मुझे अंदाजा था कि एक रिलेशनशिप किस तरह का होता है। कई बार ऐसा भी हुआ, जब मैं लोगों को अपने आइडिया के हिसाब से रिश्ते में ढालने की कोशिश करती रही। जिन भी लोगों को मैंने डेट किया, वह सभी शानदार थे।

प्रियंका ने आगे कहा, ‘हां! शायद मेरे ब्रेकअप खराब लेवल पर हुए, पर जिन लोगों को मैंने डेट किया, वे सभी उम्दा थे। इसके बाद प्रियंका ने अपने और निक के रिलेशन पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘जब मैंने निक जोनस को डेट करना शुरू किया तो मैंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद दो साल का गैप मारा। मैं खुद को समय देना चाहती थी। काम पर फोकस करना चाहती थी।’ बता दें कि प्रियंका और निक की एक साल की बेटी है, जिसका नाम मालती मैरी जोनस है। निक और प्रियंका मालती को लेकर बीते महीने भारत आए थे।

Share:

  • पूर्व प्रबंध निदेशक ग्रोवर उनकी पत्नी और जैन परिवार के खिलाफ FIR, 81 करोड़ रुपये धोखाधड़ी का आरोप

    Thu May 11 , 2023
    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 10 मई (बुधवार) को भारतपे (BharatPe) के पूर्व प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी के अलावा दीपक गुप्ता, सुरेश जैन और श्वेतांक जैन सहित परिवार के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved