
डेस्क। बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान (Comedian Zakir Khan) से मुलाकात की है। यह मुलाकात न्यूयॉर्क (New York) में हुई, जहां दोनों ने साथ में लंच भी एंजॉय किया। इस मुलाकात को लेकर अब प्रियंका ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने जाकिर की तारीफ की है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में प्रियंका लाल शॉल में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘आपकी दयालुता, कॉमेडी और क्रिएटिविटी के लिए धन्यवाद। आपको जानकर बहुत खुशी हुई।’
प्रियंका के अलावा जाकिर खान ने भी अपनी स्टोरी पर इस मुलाकात की एक तस्वीर साझा की है। जाकिर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोनों के लंच की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘रानी के साथ लंच।’ तस्वीर में प्रियंका काले रंग के कपड़ों में नजर आ रही हैं। काले रंग का टॉप, पैंट और लेदर जैकेट के साथ ग्रे बेसबॉल कैप लगाए हुए हैं। वहीं प्रियंका की स्टोरी को री-शेयर करते हुए जाकिर ने प्रियंका की तारीफ की। उन्होंने प्रियंका को प्रेरणादायक बताया।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved