होली(Holi) का खुमार इन दिनों लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है. हालांकि कोरोना वायरस (Corona Virus) ने होली(Holi) के रंग में भंग जरूर डाला है लेकिन लोगों के अंदर होली का उत्साह अभी भी बरकरार है। बॉलीवुड सेलेब्स(Bollywood celebs) भी होली की मस्ती में डूबे नजर आते हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड(Bollywood to Hollywood) तक में अपनी दमदार एक्टिंग का डंका बजाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को भी होली का त्योहार काफी पसंद है। उन्होंने होली के मौके पर पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ होली खेली है। प्रियंका ने जिन फोटोज शेयर किया है उसमें पूरा जोनस परिवार होली के रंगों में रंगा नजर आ रहा है।
प्रियंका चोपड़ा भले ही इन दिनों विदेश में हैं, लेकिन कोई भी त्योहार सेलिब्रेट करना वह बिलकुल नहीं भूलतीं। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह होली के रंगों में रंगी नजर आ रही हैं। फोटो में प्रियंका पति निक जोनस और सास-ससुर के साथ नजर आ रही हैं। इन्हें देखकर यही लग रहा है कि जोनस फैमिली ने जमकर होली खेली है।
यंका हाथ में एक बड़ी पिचकारी लिए पति निक जोनस के साथ पोज दे रही हैं। प्रियंका ने इस पोस्ट के साथ कोविड को देखते हुए फैन्स से घर पर होली मनाने की सलाह भी दी है। होली की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘रंगों का त्योहार होली मेरा फेवरिट है। उम्मीद करती हूं कि हम सभी अपने प्रियजनों के साथ इस त्योहार को मनाएंगे मगर घर पर’ कोविड को देखते हुए प्रियंका और निक के इस होली सेलिब्रेशन में उनके लंदन के घर पर कुछ गिने-चुने लोग ही शामिल हुए।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved