अमेरिका (US) में सर्वोच्च माना जाने वाला मनोरंजन पुरस्कार समारोह ‘मेट गाला इवेंट 2023’ (met gala event 2023) बीती रात आयोजित किया गया था। इस इवेंट में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Desi Girl Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ शामिल हुईं थी। मेट गाला रेड कार्पेट पर प्रियंका के परिधान ने सभी का ध्यान खींचा है। फिलहाल ‘मेट गाला इवेंट 2023’ से प्रियंका का लुक वायरल हो रहा है। प्रियंका ने ब्लैक हाई स्लिट ऑफ शोल्डर आउटफिट पहना था, जो ब्लैक और वाइट कॉम्बिनेशन में डिज़ाइन की गई थी। प्रियंका ने हेयरस्टाइल का पूरा लुक ही बदल दिया है। उन्होंने हाथों में सफेद रंग के ग्लव्स और गले में हीरे का हार पहनी थी।
प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल उनकी अमेरिकन वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ हाल ही में रिलीज हुई है। प्रियंका की इस एक्शन थ्रिलर सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ‘सिटाडेल’ में प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन, स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल भी हैं। यह अमेरिकन वेबसीरीज इंडियन वर्जन में भी बनेगी। वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु ‘सिटाडेल’ के भारतीय संस्करण में अभिनय करेंगे। इसी महीने प्रियंका की रोमांटिक कॉमेडी ‘लव अगेन’ भी रिलीज हो रही है। फिल्म में प्रियंका के साथ सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन भी हैं। वह फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved