img-fluid

पति जोनास की परफॉर्मेंस देख रो पड़ीं Priyanka Chopra

August 15, 2023

मुंबई (Mumbai)। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास (Priyanka Chopra and Nick Jonas) एक लोकप्रिय सेलिब्रिटी जोड़ी हैं। प्रियंका (Priyanka Chopra) अपने पति और बेटी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। उनकी फैमिली ट्रिप भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में वह अपने पति के कॉन्सर्ट में शामिल हुईं। इस बार निक को परफॉर्म करते देख प्रियंका इमोशनल हो गईं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



निक का कॉन्सर्ट न्यूयॉर्क के यांकी स्टेडियम में आयोजित किया गया था। वहीं पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें प्रियंका चोपड़ा और निक के भाई भी हैं। वीडियो में प्रियंका अपने पति का हौसला बढ़ाते हुए अपने आंसू पोंछती नजर आ रही हैं। निक जोनास अपने भाइयों केविन और जो के साथ स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आए।

प्रियंका ने सेक्विन वर्क वाला ब्लैक एंड व्हाइट चेक वाला क्रॉप टॉप पहना था। उन्होंने अपने लुक को साइड-स्लिट पेंसिल स्कर्ट और जैकेट के साथ पूरा किया। बोल्ड मेकअप, मिनिमल एक्सेसरीज और खुले बालों के साथ वह इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Tue Aug 15 , 2023
    15 अगस्त 2023 1. प्रथम काट कर ‘कड़ी’ हूं मैं, मध्य काटकर लड़ी’ हूँ मैं अन्त काटकर किस्मत हूं, फिर भी चूल्हे में पड़ी हूँ मैं। उत्तर. …..लकड़ी 2. एक हूं, मगर अनेक हूं मैं, सौ रोगी को एक हूं मैं। उत्तर. …..अनार  3. जादू के डंडे को देखो, कुछ पिए न खाए। नाक दबा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved