
नई दिल्ली: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री पद को लेकर लंबे समय से चल रही कलह अब खत्म हो गई है. मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग में कहा कि राहुल गांधी जो कहेंगे, मैं वही करूंगा. उन्होंने अपनी कैबिनेट के सभी सहयोगियों का आभार जताया. सूत्रों से पता चला है कि प्रियंका गांधी पार्टी नेतृत्व से कहती आ रही थीं कि पार्टी को उन लोगों का साथ देना चाहिए जो सबसे कठिन समय में भी पार्टी के साथ खड़े रहते हैं.
कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी नेतृत्व से साफतौर पर कहा था कि जो नेता एजेंसियों के दबाव में आकर भी पार्टी नहीं छोड़ते. पार्टी को भी उनके मुश्किल समय में उनके साथ होना चाहिए. उन्होंने सलाह दी थी कि ऐसे समर्पित नेताओं का समर्थन करना चाहिए. प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी नेतृत्व परिवर्तन के पक्ष में थे. राहुल गांधी ने दोनों नेताओं (सिद्धरामैया और डीके शिवकुमार) से संयुक्त और अलग-अलग बैठकें कर पार्टी एकता बनाए रखने की अपील की थी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved