img-fluid

केरल पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा ने उठाया मानव-पशु संघर्ष का मुद्दा, बोलीं- हमें और धन की जरूरत

February 10, 2025

मलप्पुरम। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress MP Priyanka Gandhi Vadra) केरल (Kerala) के दौरे पर हैं। रविवार को मलप्पुरम (Malappuram) में उन्होंने मानव-पशु संघर्ष का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले भी आवाज उठाई थी और मैं इस मुद्दे को लगातार उठाती रहूंगी। हमें यहां अधिक धन की आवश्यकता है। मेरी पिछली यात्रा पर मैंने यहां जिला अधिकारी और वन अधिकारी से मुलाकात की थी। यहां केंद्र और राज्य सरकार (Central and State Government) की ओर से धन की कमी है। मैं जाऊंगी और विनती करूंगी कि ये सभी परेशानियां खत्म हो जाएं।’


  • कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा केरल के दौरे पर हैं। रविवार को मलप्पुरम में उन्होंने मानव-पशु संघर्ष का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले भी आवाज उठाई थी और मैं इस मुद्दे को लगातार उठाती रहूंगी। हमें यहां अधिक धन की आवश्यकता है। मेरी पिछली यात्रा पर मैंने यहां जिला अधिकारी और वन अधिकारी से मुलाकात की थी। यहां केंद्र और राज्य सरकार की ओर से धन की कमी है। मैं जाऊंगी और विनती करूंगी कि ये सभी परेशानियां खत्म हो जाएं।’

    प्रियंका गांधी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह ऐसा मुद्दा है जिस पर हमें गौर करने की जरूरत है। यह एक जटिल मामला है। इसका आसान समाधान नहीं है, मगर मैं निश्चित रूप से जितना संभव हो उतना दबाव डालूंगी और इसे बढ़ाऊंगी।’ उन्होंने कहा कि फंडिंग बढ़ाने के साथ ही बेहतर निगरानी, ​​​ सुरक्षा उपाय, वन रक्षकों और चौकीदारों की उपलब्धता पर जोर देना होगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम इस पर काम करेंगे। वायनाड से सांसद प्रियंका ने शनिवार को मननथावाडी विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर के नेताओं की बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले के भूस्खलन के पीड़ितों को आज तक आवास संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें पर्याप्त मुआवजा नहीं मिला है।

    बाघ के हमले से महिला की मौत
    कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकसभा में हमारे प्रयासों के कारण कम से कम वायनाड भूस्खलन को गंभीर प्रकृति की आपदा घोषित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे पीड़ितों के पुनर्वास के लिए अधिक धन प्राप्त होगा। उन्होंने जिले में जंगली जानवरों के हमलों के कारण जान-माल के नुकसान के विभिन्न मामलों का cभी उल्लेख किया और कहा कि मानव-पशु संघर्ष के कारण भी आजीविका का नुकसान हो रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछली बार जब वह वायनाड में थीं, तो जिला प्रशासन ने कहा था कि मानव-पशु संघर्ष को कम करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उसे अधिक धन की आवश्यकता है। इससे पहले, प्रियंका ने 28 जनवरी को उस महिला के परिवार से मिलने के लिए वायनाड का दौरा किया था जिसे 24 जनवरी को एक बाघ ने मार डाला था।

    Share:

  • दिल्ली के नतीजों का महाराष्ट्र में असर, केजरीवाल के हारते ही टेंशन में आए उद्धव और शरद पवार

    Mon Feb 10 , 2025
    नई दिल्‍ली । दिल्ली विधानसभा चुनावों (Delhi Assembly Elections) में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार ने महाराष्ट्र (Maharashtra) में शिवसेना (UBT) और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) को भी तगड़ा झटका दिया है। दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत ने न केवल राजधानी में बल्कि महाराष्ट्र में भी उत्सव का माहौल बना दिया। महाराष्ट्र में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved