
नई दिल्ली। कृषि कानूनों की वापसी(return of agricultural laws) पर सियासत जारी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) ने एक तरफ केंद्र सरकार (central government) के फैसले का स्वागत किया है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को चिट्ठी लिखकर लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) कांड में पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi)आज लखनऊ में हैं और मैंने उन्हें पत्र लिखकर लखीमपुर खीरी मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है। प्रियंका ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा है।
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी के पिता के साथ पीएम और योगी मंच साझा कर रहे हैं। लखीमपुर खीरी कांड के पीड़ितों को न्याय कब मिलेगा। इससे पहले शुक्रवार को पीएम द्वारा कृषि कानून वापस करने की घोषणा के बाद प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा था। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था कि चुनाव में हार दिखने लगी तो इस देश की सच्चाई समझ में आ गई। प्रियंका गांधी ने ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दीं। प्रियंका ने कहा था कि चुनाव में हार दिखने लगी तो आपको अचानक इस देश की सच्चाई समझ में आने लगी – कि यह देश किसानों ने बनाया है, यह देश किसानों का है, किसान ही इस देश का सच्चा रखवाला है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved