
नई दिल्ली: ईरान से जंग (War with Iran) के बीच इजराइल (Israel) में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने में अमेरिका (America) कोई प्रयास नहीं करेगा. यरूशलेम स्थित अमेरिकी दूतावास (US Embassy) ने इसकी घोषणा की है. दूतावास का कहना है कि अमेरिकी नागरिक इजराइल से निकलने का अपना इंतजाम खुद करें. हम उनकी कोई मदद नहीं कर सकते हैं. यह पहली बार है, जब अमेरिका ने अपने नागरिकों के रेस्क्यू को लेकर इस तरह का कोई बयान जारी किया है.
दूतावास ने अपने बयान में कहा- ईरान लगातार इजराइल पर हमला कर रहा है. यहां जो लोग फंसे हैं और बाहर जाना चाहते हैं, वो इजराइल सरकार से संपर्क करें. सरकार की जो भी व्यवस्था है, उसी के तहत उन्हें बाहर निकाला जाएगा. अमेरिकी दूतावास इसमें कोई भूमिका नहीं निभाएगा.
दूतावास ने क्या-क्या निर्देश दिए हैं?
1. दूतावास ने अपने बयान में कहा कि इस समय हम अमेरिकी नागरिकों की मदद करने की स्थिति में नहीं हैं. जो लोग इजराइल से जाना चाहते हैं, इजराइल सरकार से दरख्वास्त करें. इजराइल सरकार उन लोगों को बॉर्डर तक ले जाने में मदद कर सकती है. दूतावास का कहना है कि अगर बॉर्डर तक जाने में कोई अनहोनी होती है, तो उसकी जिम्मेदारी भी अमेरिकी दूतावास नहीं लेने वाली है.
2. दूतावास ने अपने बयान में आगे कहा कि जो लोग शटल से नहीं जाना चाहते हैं, वो प्राइवेट टैक्सी करके जाएं. वे भी अपने रिस्क पर ही बॉर्डर पार करें. इतना ही नहीं, अमेरिकी दूतावास ने यह भी नहीं बताया है कि इजराइल से बाहर निकलकर अमेरिका की तरफ कैसे जाना है. अगर कोई नागरिक इजराइल से निकलता है तो दूतावास उसे सुरक्षित वाशिंगटन कैसे पहुंचाएगा?
इजराइल में कितने अमेरिकी रहते हैं?
इजराइल इंटरनेशनल न्यूज के मुताबिक कम से कम 3 लाख अमेरिकी इजराइल में रहते हैं. अधिकांश अमेरिकी नागिरकों के पास दोहरी नागरिकता है. इजराइल में रहने वाले अधिकांश अमेरिकी यहूदी समुदाय से ताल्लुकात रखते हैं. अब जंग की स्थिति में ये नागरिक सुरक्षित रूप से अमेरिका जाना चाहते हैं, जिसे वापस ले जाना अमेरिका के लिए आसान नहीं है.
क्योंकि ईरान ने एक साथ मिडिल ईस्ट के 12 देशों पर हमला कर दिया है. ईरान ने जिन देशों पर हमला किया है, उनमें यूएई, कतर, सऊदी, तुर्की, ओमान, कुवैत शामिल है. ईरान के हमले की वजह से हवाई यातायात सुविधा बाधित है. ऐसे में नागरिकों को अमेरिका कैसे निकालेगा, इसके बारे में कोई रूपरेखा नहीं है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved