
संत नगर। उपनगर व गांधीनगर में विधान सभा प्रोटेम स्पीकर एवं हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने 15 लाख रूपये से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य पुष्प माला से स्वागत किया। शर्मा ने गांधी नगर शीतला माता मंदिर में 2 लाख 23 हजार से फर्श, शेड निर्माण, बीडीए आवास में 2 लाख 63 हजार से शेड, वार्ड 2 सर्वोदय कॉलोनी में 2 लाख 50 हजार से छठ घाट, 2 लाख 60 हजार से कुम्हार मोहल्ला में दीवार एवं सड़क, संजय नगर में 2 लाख 23 हजार से शेड, वार्ड 3 में जमुनिया छीर में 2 लाख 55 हजार से शेड निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम बंसल, संत नगर मंडल अध्यक्ष चंदू भैया, मंडल अध्यक्ष योगेश वासवानी, राजू मीना, राहुल राजपूत, राधे महाराज, महेश खटवानी, सूरज यादव, लविन मनसुखानी, विकास मारण सहित अन्य उपस्थित थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved