
पेरिस। पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने कूप डे ला लीग फाइनल में शनिवार को एक रोमांचक पेनल्टी शूट-आउट में ल्योन को 6-5 से हरा दिया। यह पीएसजी की नौवीं कूप डे ला लीग फाइनल जीत थी।
पीएसजी ने एक हफ्ते पहले ही कूप डे फ्रांस फाइनल में सेंट-इटियेन को 1-0 से हराया था। ल्योन के खिलाफ जीत के साथ ही पीएसजी ने आठ वर्षों में अपना सातवां कूप डे ला लीग खिताब भी जीत लिया है।
इस मुकाबले में कोई भी टीम तय समय तक कोई गोल नहीं कर पाई,जिसके बाद खेल अतिरिक्त समय में चली गया। दोनों टीमों ने कड़ा संघर्ष किया लेकिन न तो पीएसजी और न ही ल्योन को सफलता मिल पाई और आखिरकार, मैच का फैसला करने के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया। जिसमें पीएसजी ने 6-5 से बाजी अपने नाम किया।
पीएसजी की टीम अब 13 अगस्त को चैंपियंस लीग में अटलांटा का सामना करेगी। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved