img-fluid

पीटी ऊषा के पति वी श्रीनिवासन का निधन, PM मोदी ने फोन कर जताया दुख

January 30, 2026

डेस्क: भारतीय ओलंपिक (Indian Olympics) संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य पी टी ऊषा (PT Usha) के पति वी श्रीनिवासन (Husband V Srinivasan) का शुक्रवार तड़के निधन हो गया. इस दुख की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पीटी ऊषा से फोन पर बातचीत की है. इसके साथ ही उन्होंने उनके पति वी श्रीनिवासन के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

राज्यसभा सांसद पीटी ऊषा के पति श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के निधन हुआ है, उनकी उम्र 67 ही थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीनिवासन शुक्रवार सुबह अपने घर पर गिर गए. हालांकि उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका है.


  • केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी, श्रीनिवासन अपने शानदार खेल करियर के दौरान ऊषा के साथ हमेशा मौजूद रहे. उन्हें व्यापक रूप से उनका सहारा और उनकी कई प्रोफेशनल उपलब्धियों के पीछे की प्रेरणा शक्ति माना जाता था.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर ऊषा से बात की और उनके पति के निधन पर शोक व्यक्त किया. प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और ऊषा को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति के लिए प्रार्थना की.

    Share:

  • Turkiye: इकलौता मुस्लिम देश जहां घटती जनसंख्या का संकट.. रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंची जन्म दर

    Fri Jan 30 , 2026
    अंकारा। पड़ोसी पाकिस्तान (Neighboring Pakistan) का मददगार देश तुर्किये (Turkey) तेजी से एक गंभीर जनसांख्यिकीय संकट (Demographic crisis) की ओर बढ़ रहा है। यह संभवत: दुनिया का इकलौता ऐसा मुस्लिम मुल्क (Muslim country) है, जहां आबादी तेजी से गिर रही है और यही बात वहां के हुक्मरानों को परेशान कर रही है। तुर्की सांख्यिकीय संस्थान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved