
इंदौर।कोरोना संक्रमण की चेन को रोकने के लिए इंदौर में जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) लागू है। आज से इसका और अधिक कड़ाई से पालन कराया जाएगा। कल 17 मई को अस्थाई जेल गुजराती समाज धर्मशाला (Gujrati Samaj Dharmshala) इंदौर में प्रोटोकॉल उल्लंघन के कारण 411 बंदी जेल में दाखिल हुए । अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री पवन जैन ने बताया है कि अस्थाई जेल प्रारंभ दिनांक से वर्तमान तक कुल 6111 बंदी प्रोटोकॉल (breach of Protocol) उल्लंघन के कारण जेल भेजे गए हैं। जिला प्रशासन ने जनता कर्फ़्यू के पालन की अपील सभी नागरिकों से की है। श्री जैन ने स्पष्ट किया है कि आज से जनता कर्फ्यू को और अधिक कड़ाई से लागू किया जाएगा। आम जनता से अनुरोध किया गया है कि वे अपने घरों पर रहे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें अन्यथा अस्थाई जेल भेजे जाने की कार्यवाही की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved