बड़ी खबर

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने व्यक्तिगत कारणों से दिया इस्तीफा


चंडीगढ़ । पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक (Punjab Governor and Chandigadh Administrator) बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) ने “व्यक्तिगत कारणों से (Due to Personal Reasons) इस्तीफा दे दिया (Resigned) । कुछ समय से राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच विवाद चल रहा था, राज्यपाल ने आप सरकार पर संविधान के खिलाफ काम करने और उनके पत्रों का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया था।


बता दें कि पंजाब की भगवंत मान सरकार और राज्यपाल के बीच कई मामलों को लेकर मतभेद चल रहे थे। राज्यपाल के खिलाफ मान सरकार सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई थी। दो दिन पहले भी सीएम मान ने राज्यपाल पर निशाना साधा था और कहा था कि राज्यपाल हमें तंग करते हैं। प्रदेश में चुनी हुई सरकार है। यहां पर इलेक्टेड राज करेंगे या फिर सिलेक्टेड राज करेंगे। लोकतंत्र में इलेक्टेड राज चलता है, लेकिन कई लोगों ने सिलेक्टेड राज की आदत डाल ली है। बता दें कि भगवंत मान चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर भाजपा पर हमला बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बात-बात पर राज्यपाल कह देते हैं कि यह कानूनी है और यह गैरकानूनी है। राज्यपाल ममता दीदी को बंगाल में और हमें पंजाब में बहुत तंग करते हैं।

विधानसभा में बिलों के पास होने के बावजूद राज्यपाल की मंजूरी ना मिलने के मामले में मान सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। इसके बाद राज्यपाल ने तीन विधेयकों को मंजूरी भी दी थी। कई बार राज्यपाल ने भगवंत मान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही थी। हालांकि बीते दिनों गणतंत्र दिवस के मौके पर दोनों की मुलाकात हुई। राज्यपाल के सामने मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गाना गाया और राज्यपाल ने भी उनकी सराहना की।

Share:

Next Post

फुर्सत के वक्त बच्चे-बच्चियों को पहाड़ी संस्कृति से अवगत कराएं : पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल

Sat Feb 3 , 2024
हमीरपुर । पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल (Former Chief Minister Prem Kumar Dhumal) ने कहा है कि फुर्सत के वक्त (During Leisure Time) बच्चे-बच्चियों (Children) को पहाड़ी संस्कृति (Hill Culture) से अवगत कराएं (Make Aware) । पहाड़ी संस्कृति सबसे अच्छी है। एक समय था जब प्रदेश से अन्यत्र जाने पर किसी के द्वारा पहाड़ी कहलाए […]