img-fluid

केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को हटाया गया, जानें क्या है वजह

January 24, 2025

नई दिल्‍ली । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister of Delhi)और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल(National Convenor Arvind Kejriwal) की पंजाब पुलिस(Punjab Police) की सुरक्षा(Security) हटा दी गई है। दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार दौरान पंजाब पुलिस के जवान केजरीवाल सुरक्षा में तैनात थे, जबकि दिल्ली पुलिस की ओर से उन्हें पहले से ही जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

दूसरे प्रदेश की पुलिस की तरफ से सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर चिंता जताए जाने के बाद पंजाब पुलिस ने अपनी सुरक्षा वापस ले ली है। इस घटना के बाद दिल्ली का सियासी पारा चढ़ा गया है। केजरीवाल दिल्ली पुलिस की सुरक्षा घेरे में हैं। उन्हें बतौर मुख्यमंत्री ही जेड प्लस की सुरक्षा मुहैया कराई थी, जिसे लगातार जारी रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस बीच पंजाब पुलिस भी सुरक्षा में लगी थी। इस पर सवाल उठने लगा कि दूसरे प्रदेश की पुलिस कैसे सुरक्षा मुहैया करा रही है।


केंद्रीय गृह मंत्री के इशारे पर ऐसा किया : आतिशी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को जबरन केजरीवाल की पंजाब पुलिस सुरक्षा हटवा दी। सुरक्षा हटाने के बाद उसी दिन हरिनगर में भाजपा के गुंडों ने केजरीवाल पर हमला कर दिया।

हमले के झूठे आरोप लगाए जा रहे : सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल जितना ध्यान रोज खुद पर हमले की कहानी गढ़ने और चुनाव आयोग पर आरोप लगाने में लगाते हैं, अगर उतना ध्यान अपने प्रत्याशियों के प्रचार में लगा दें तो शायद कुछ सीट जीत पाएं।

बता दें कि, दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को चुनाव होंगे और मतगणना 8 फरवरी को होगी। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 तक है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी चौथी बार सत्ता में आने का प्रयास कर रही है।

गौरतलब है कि वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 70 में से 67 सीटें हासिल कर बंपर जीत दर्ज की थी। वहीं, वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 70 में से 62 पर जीत दर्ज की थी। भाजपा को वर्ष 2015 में 3 और 2020 में महज 8 सीटों से संतोष करना पड़ा था।

Share:

  • कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें हुई तेज, रेस में डीके शिवकुमार सबसे आगे

    Fri Jan 24 , 2025
    बैंगलुरु। कांग्रेस शासित कर्नाटक (Congress ruled Karnataka) में नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है। हालांकि, पार्टी ने आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Chief Minister Siddaramaiah) के ताजा बयानों से ऐसे संकेत मिल रहे हैं। राज्य में हुए विधानसभा चुनाव (Assembly Elections.) के बाद कथित तौर पर तय हुआ था […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved