इंदौर। एटीएम बूथ (ATM Booth) पर एक्टिवा खड़ी कर एक शख्स रुपए निकालने गया। एक्टिवा (Activa) के पास खड़ी उसकी पत्नी को धक्का देकर बदमाश एक्टिवा पर बैठे पोते को नीचे गिराकर भागने लगा। उसे पकडक़र पुलिस (Police) को सौंपा गया है।
घटना पीपल्याहाना तालाब (Piplyahana Talab) स्थित कैनरा बैंक (Canara Bank) के एटीएम बूथ के सामने की है। इकबाल पत्नी ताज बी और 2 साल के पोते शोभन के साथ पहुंचा और एटीएम बूथ के सामने एक्टिवा खड़ी कर बूथ से रुपए निकालने गया। पत्नी ताज बी भी एक्टिवा के पास खड़ी थी, जबकि पोता शोभन एक्टिवा (Activa) पर बैठा था। इस बीच एक बदमाश आया और ताज बी को धक्का मारकर गिराते हुए एक्टिवा पर बैठे शोभन को भी धक्का मारा और एक्टिवा लेकर भागने लगा। ताज बी ने शोर मचाया तो वहां से गुजर रहे राजा कोठारी, अश्विन उज्जैकर, बनोधा ने एक्टिवा सवार का पीछा कर उसे पकड़ लिया। एक्टिवा चोरी कर ले जाने वाले बदमाश का नाम अरशद पिता मकसूद खां निवासी कोहिनूर कॉलोनी सामने आया है। उसे तिलक नगर पुलिस को सौंपा गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved