img-fluid

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति का निधन

April 09, 2021

लंदन। ब्रिटेन (Britain) की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) के पति (Husband) प्रिंस फिलिप (Prince Philip) का शुक्रवार को निधन(Death) हो गया। वह 99 वर्ष के थे। लंदन स्थित बकिंघम पैलेस (London-based Buckingham Palace) ने यह जानकारी दी। प्रिंस फिलिप (Prince Philip) को ड्यूक आफ एडिनबर्ग भी कहा जाता था। उनका और महारानी एलिजाबेथ का करीब 73 साल का साथ रहा। प्रिंस के निधन के साथ ही ब्रिटेन में शोक छा गया।



  • ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप कोरोना संक्रमित(Corona Infection) हो गए थे। प्रिंस फिलिप (99) को 16 फरवरी को लंदन के निजी किंग एडवर्ड सप्तम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें सेंट बार्थोलोमेव के हृदय रोग के विशेष अस्पताल ले जाया गया। फिर वहां से वापस उन्हें किंग एडवर्ड अस्पताल लाया गया था। इलाज के बाद मंगलवार 16 मार्च को लंदन के अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल गई थी। उनका संक्रमण और हृदय संबंधी रोग का इलाज चल रहा था।
    प्रिंस फिलिप का जन्म ग्रीस के कॉर्फू टापू पर 1921 में हुआ था। उनके पिता ग्रीस और डेनमार्क के प्रिंस ऐंड्रू थे जो हेलेनीस के किंग जॉर्ज I के छोटे बेटे थे। उनकी मां प्रिंसेज ऐलिस लॉर्ड लूइस माउंटबेटन की बेटी और क्वीन विक्टोरिया की परपोती थीं।

    Share:

  • Long lockdown से आशंकित लोग मण्डियों में उमड़े सब्जी खरीदने

    Fri Apr 9 , 2021
    मुरैना। कोरोना संक्रमण  (Corona infection) को रोकने के लिये शुक्रवार को शाम से लगाये जा रहे 60 घंटे के लॉकडाउन (Long lockdown) का प्रभाव पहले से ही बाजारों में देखा जा रहा है। मुरैना जिला की अधिकांश मण्डियों में सुबह से ही उपभोक्ताओं की उमड़ रही भीड़ आमदिनों से दोगुनी सब्जी क्रय कर रही हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved