img-fluid

रागिनी एमएमएस की एक्ट्रेस करिश्मा कूंद गई चलती ट्रेन से, कहा- ‘बहुत दर्द में…’

September 12, 2025

मुंबई। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (Entertainment Industry) से एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है। ‘रागिनी एमएमएस’, (Ragini MMS) ‘उजड़ा चमन’ और ‘हम’ और ‘प्यार का पंचनामा’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा को लेकर एक शॉकिंग न्यूज आ रही है। करिश्मा एक हादसे का शिकार हो गई हैं। एक्ट्रेस मुंबई की लोकल ट्रेन से चर्चगेट जा रही थी, तभी ट्रेन से कूद गईं। करिश्मा अस्पताल में एडमिट हैं। अपने साथ हुए हादसे की जानकारी खुद करिश्मा ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। इस खबर से करिश्मा के फैंस काफी परेशान हो गए हैं।



  • ट्रेन में चढ़ते वक्त हुआ हादसा

    करिश्मा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर अपने साथ हुए हादसे की जानकारी दी है। करिश्मा ने नोट में लिखा, ‘कल, चर्चगेट में एक शूटिंग के लिए जाते समय, मैंने साड़ी पहनकर ट्रेन पकड़ने का फैसला किया। जैसे ही मैं ट्रेन में चढ़ी, ट्रेन की स्पीड बढ़ने लगी और मैंने देखा कि मेरे दोस्त उसे पकड़ नहीं पा रहे हैं। डर के मारे, मैं कूद गई- और दुर्भाग्य से मेरी पीठ के बल गिर गई, जिससे मेरा सिर टकरा गया।’
    मेरा सिर सूज गया करिश्मा शर्माहै

    करिश्मा ने आगे लिखा, ‘मेरी पीठ में चोट लगी है, मेरा सिर सूज गया है और मेरे शरीर पर चोट के निशान हैं। डॉक्टरों ने एमआरआई कराने की सलाह दी है और यह जानने के लिए कि सिर की चोट गंभीर नहीं है, मुझे एक दिन के लिए अस्पताल डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। मुझे कल से दर्द हो रहा है, लेकिन मैं मजबूत बनी हुई हूं। कृपया मेरे जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और मुझे अपना प्यार भेजें – यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।’

    अस्पताल से सामने आई तस्वीर

    बता दें कि करिश्मा की एक दोस्त ने भी अस्पताल से उनकी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘यकीन नहीं हो रहा कि ये हुआ… मेरी दोस्त ट्रेन से गिर गई, और उसे कुछ भी याद नहीं है। हमने उसे जमीन पर पाया और तुरंत यहां ले आए। डॉक्टर अभी भी स्थिति का पता लगा रहे हैं – कृपया उसे अपनी दुआओं में याद रखें। जल्दी ठीक हो जाओ बेब।’

    Share:

  • MP : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- कांग्रेस कुत्ते पालती है, हम गाय पालते हैं

    Fri Sep 12 , 2025
    शाजापुर. शाजापुर (shajapur) जिले के ग्राम खड़ी में मुख्यमंत्री (Chief Minister) डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने किसानों (Farmers) की फसल का निरीक्षण किया और किसानों से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस (Congress)  पर तीखा हमला बोला. सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के लोग न तो किसानों की तकलीफ समझते हैं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved