img-fluid

राहुल गांधी महाराष्ट्र के हिंसा प्रभावित परभणी का दौरा करेंगे, प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात

December 23, 2024

मुंबई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के हिंसा प्रभावित परभणी का दौरा करेंगे। यहां वे प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके लिए वे सोमवार सुबह अपने आवास 10, जनपथ से महराष्ट्र के लिए रवाना हुए और दोपहर करीब दो बजे नांदेड़ पहुंचे। नांदेड़ एयरपोर्ट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले समेत कांग्रेस नेताओं ने राहुल का स्वागत किया।


राहुल गांधी के इस दौरे को भाजपा ने नाटक करार दिया है। 10 दिसंबर की शाम को मराठवाड़ा क्षेत्र में स्थित इस शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पास संविधान की कांच से बनी प्रतिकृति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जिसके बाद परभणी में हिंसा भड़क उठी थी।

Share:

  • संजय राउत का महायुति पर हमला, कहा- वे केवल सत्ता के लिए साथ, उनमें वैचारिक समानता नहीं

    Mon Dec 23 , 2024
    मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने सोमवार को महायुति गठबंधन पर हमला बोला। संजय राउत ने कहा कि महायुति गठबंधन में सहयोगी दल केवल सत्ता के लिए साथ हैं। उनमें वैचारिक समानता बिल्कुल भी नहीं है। पहले वे अपनी पार्टी की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देते हैं और फिर सरकार बनाने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved