img-fluid

Rahul ने लोकतंत्र पर बताए कांग्रेस के विचार, जब देश में लगी थी इमरजेंसी

June 25, 2021

नई दिल्ली । आज से 46 साल पहले यानी 25 जून 1975 की आधी रात को भारत (India) में एक ऐसी घटना घटी, जिसे भारतीय राजनीतिक (political) इतिहास का काला अध्याय माना जाता है। आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) ने देश में इमरजेंसी यानी आपातकाल की घोषणा की थी। ठीक इसी मौके पर आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकतंत्र पर कांग्रेस के विचार की बात की है।


राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के विचार के माध्य से कांग्रेस ने बताया है कि उसकी नजर में लोकतंत्र का क्या मतलब है। दरअसल, राहुल गांधी की तस्वीर के साथ उनके विचार को कांग्रेस के ट्विटर (Twitter) हैंडल पर शेयर किया गया है, जिसमें लिखा गया है- लोकतंत्र का मतलब है कि मनमानी चीजें न हों, लोकतंत्र का मतलब होता है फैसलों को साझा करना, लोकतंत्र का मतलब यह नहीं कि इस प्रक्रिया को बर्बाद कर दिया जाए।

वहीं, कांग्रेस के विचार वाले ट्वीट में लिखा गया है, लोकतंत्र का सार विकेंद्रीकृत शक्ति और बहस है। यह संस्थाएं हैं जो सरकार को जवाबदेह रखती हैं और यह लोगों के कल्याण के प्रति सरकार का कर्तव्य है, न कि इसके विपरीत। इस ट्वीट में हैशटैग (Hashtags) कांग्रेस के विचार का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि  देश में आपातकाल की बरसी है। 25 जून को जो देश में आपातकाल की घोषणआ की गई थी, वह 21 मार्च तक लागू रही थी। इस फैसले की वजह से आज भी इंदिरा गांधी की आलोचना होती है। यह इतिहास के सबसे विवादित फैसलों में से एक है, जब आपातकाल (emergency)  के नाम पर प्रेस पर भी लगाम लगाने की कोशिश की गई थी।

 

Share:

  • Shweta Bachchan की प्लेट से खाना उठाकर खाने लगे Karan Johar, भूखे पेट घर चली गईं बिग बी की बेटी

    Fri Jun 25 , 2021
    मुंबई। करण जौहर (Karan Johar) और श्वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan Nanda) बचपन से अच्छे दोस्त हैं। अब दोनों की दोस्ती से जुड़ा एक शानदार किस्सा सामने आया है। करण जौहर ने खुद एक टीवी शो में यह किस्सा सुनाया था। करण जौहर के अनुसार, श्वेता बच्चन ‘ओब्सेसिव कम्पल्सिव डिसऑर्डर’ की ब्रांड एंबेसडर हैं। करण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved