img-fluid

निगम के उद्यान प्रभारी के घर छापा

June 17, 2025

  • भ्रष्टाचार के लिए मस्टरकर्मी को ही बना डाला अधिकारी
  • चार करोड़ के पौधे खरीदी में गड़बड़ी के चलते हुई कार्रवाई

इंदौर। नगर निगम के चर्चित सहायक उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल के घर पर आज तडक़े ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा, जिसमें पांच लाख रुपए नकद मिले। तमाम दस्तावेज खंगाले गए। इसके बाद एक टीम नगर निगम मुख्यालय में बनी नई बिल्डिंग में भी पहुंची, जहां कई दस्तावेज जब्त करके उनकी पड़ताल शुरू की गई। पहले दौर में करोड़ों रुपए की कई संपत्तियों का पता चला है। इसके अलावा सुखलिया और सिंगापुर टाउनशिप में दो प्लाट के दस्तावेज मिले हैं, वहीं एक कृषि भूमि की भी रजिस्ट्री मिली है, जिसकी जांच की गई।

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के अफसरों ने आज तडक़े नगर निगम के सहायक उद्यान अधीक्षक पाटिल के गुलमोहर कालोनी सुखलिया में छापा मारा। इसमें आभूषण, नकदी और कई बैंक खाते, बीमा पालिसी के साथ कई दस्तावेजों से अनुपातहीन संपत्ति का पता चला। कुल 27 बीमा पॉलिसी और 5 लाख की नकदी घर में मिली है। इसके बाद अधिकारियों की टीम नगर निगम मुख्यालय स्थित उद्यान विभाग के दफ्तर भी पहुंची, जहां से कई फाइलें जब्त की। उन फाइलों की भी पड़ताल की जा रही है। कार्यालय से फाइलें जब्त करने के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने कार्यालय सील कर दिया।


4 करोड़ के पौधे खरीदी की भी जांच
ईओडब्ल्यू एसपी रामेश्वर यादव ने बताया कि नगर निगम ने 4 करोड़ के पौधे खरीदे थे। उस मामले को लेकर पाटिल पर तमाम आरोप लगे थे, जिसके चलते उसकी फाइलें भी जब्त की गई हैं। इस पूरे मामले में यह बात भी सामने आई है कि पाटिल झोन 5 और 7 पर भी पदस्थ रहे हैं।

लॉकडाउन में जब पूरा शहर मास्क लगाकर घूम रहा था…तब पाटिल कर रहा था पार्टी
उद्यान विभाग के अधिकारी चेतन पाटिल के यहां आज सुबह ईओडब्ल्यू का छापा पड़ा। इससे पहले भी पाटिल के खिलाफ निगम में कई बार कार्रवाई हो चुकी है और उन्हें कई विभागों से हटाकर ट्रेंचिंग ग्राउंड भेजा जा चुका है। सबसे चर्चित मामला लॉकडाउन के दौरान का है। जब पूरा शहर मास्क लगा घूम रहा था तो वह होटल में जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे और इस दौरान वहां कई लोग न केवल जमा थे, बल्कि उन्होंने भी मास्क नहीं लगाए थे।

नगर निगम अधिकारियों के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं और लगातार कई अधिकारियों पर कार्रवाई हो रही है। कुछ दिन पहले ही व्यापमं से यहां पदस्थ होकर कई बीओ, बीआई ने कार्रवाई के नाम पर गड़बड़ी शुरू की थी तो शिकायतें आला अफसरों तक पहुंचीं और बाद में इन्हें इंदौर से रवानगी दे दी गई। कई पुराने अधिकारियों को भी हटाया गया है। आज सुबह ईओडब्ल्यू ने उद्यान विभाग के प्रमुख अधिकारी रहे चेतन पाटिल के घर पर छानबीन शुरू की। पाटिल के खिलाफ तत्कालीन निगमायुक्त मनीषसिंह को तमाम शिकायतें मिली थीं, जिसके चलते उन्हें कई महत्वपूर्ण विभागों से हटाया गया था। इसके बाद जैसे-तैसे वे फिर कई पदों पर आ जमे तो वहां भी गड़बडिय़ों के चलते दूसरे विभागों में भेजा गया। पाटिल का सबसे चर्चित मामला लॉकडाउन के दौरान हुआ था। जब शहर में किसी भी प्रकार के सावजनिक आयोजन पर प्रतिबंध लगा था, ऐसे में वे एक होटल में अपना जन्मदिन मना रहे थे और इस दौरान वहां निगम के अधिकारियों के साथ-साथ कई लोगों की भीड़ जमा थी। इस मामले को लेकर भी उनके खिलाफ कार्रवाई हुई थी।

Share:

  • राजा को मारने वाला हथियार बरामद

    Tue Jun 17 , 2025
    राजा रघुवंशी हत्याकांड में मिला बड़ा सबूत इस धारदार हथियार से हुई थी राजा रघुवंशी की हत्या, पुलिस को मिल गया बड़ा सबूत इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। शिलांग पुलिस ने वह धारदार हथियार बरामद कर लिया है, जिससे कातिलों ने वार कर राजा की हत्या कर दी थी। अधिकारियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved