img-fluid

तेज हवा के साथ हुई बारिश..ओले भी गिरे, फसलों को नुकसान

March 10, 2022

नलखेड़ा। बुधवार को मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव आया और तेज हवा के साथ हुई ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। तहसील के कई ग्रामो में ओलावृष्टि होने के समाचार प्राप्त हुवे। ओलावृष्टि व वर्षा से रबी फसल को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इस वर्ष मौसम की अनुकूलता के चलते क्षेत्र में रबी फसलों को अभी तक नुकसान नही हुआ था लेकिन फसलों के पकने व कटने की स्थिति में कुदरत ने किसानों की थाली में रखे भोजन को छीनने जैसा कार्य कर ओलावृष्टि व वर्षा कर उनके अरमानों पर पानी फेर दिया है।


बुधवार को दोपहर बाद सम्पूर्ण क्षेत्र में तेज हवाओं के चलने के साथ ही ओलावृष्टि व वर्षा का दौर प्रारम्भ हुआ। कई ग्रामो में मात्र वर्षा हुई वही कई ग्रामों में मक्का के दाने के बराबर ओलावृष्टि भी हुई जिससे ग्रामो की सड़कें सफेद नजर आने लगी थी। वर्षा का यह दौर लगभग एक घंटे तक चलता रहा। वर्षा थमने के बाद तहसील के कई ग्रामो के किसानों ने मोबाइल के माध्यम ओलावृष्टि व फसलों में नुकसान की जानकारी दी है। वैसे आज गुरुवार को नुकसान की सही स्थिति ज्ञात हो सकेगी लेकिन किसानों ने खेतों में खड़ी फसलों को तेज हवाएं चलने, ओलावृष्टि व वर्षा से भारी नुकसान की आशंका जताई है।

Share:

  • EOW में हो चुकी 1800 करोड़ से ज्यादा के घोटालों की शिकायतें

    Thu Mar 10 , 2022
    एक भी बड़े मामले की जाँच पूरी नहीं कर पाया विभाग उज्जैन। आर्थिक अपराध अनवेषण ब्यूरो अर्थात ईओडब्ल्यू में सिंहस्थ सहित कई बड़े घोटालों की शिकायतें सालों पहले की गई थी। लगभग 1800 करोड़ से ज्यादा के घोटाले इसमें शामिल हैं लेकिन इस तरह के एक भी बड़े मामले में विभाग अब तक जाँच पूरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved