img-fluid

पूर्वोत्तर भारत में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 37 लोगों की जान गई; राहत और बचाव अभियान जारी

June 02, 2025


गंगटोक/नई दिल्ली । पूर्वोत्तर भारत में (In Northeast India) बारिश और बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 37 लोगों की जान गई (Rain, Floods and Landslides have killed 37 People so far); राहत और बचाव अभियान जारी है (Relief and Rescue Operations are underway) ।


सिक्किम में रविवार शाम सेना का एक कैंप भूस्खलन की चपेट में आ गया। यह हादसा भारी बारिश के बाद उत्तरी सिक्किम के लाचेन क्षेत्र में शाम करीब 7 बजे हुआ। सेना ने सोमवार को इस हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन जवानों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि छह जवान अब भी लापता हैं। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि चार जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। क्षेत्र में भारी बारिश और दुर्गम भूगोल के कारण राहत अभियान में बाधाएं आ रही हैं। उत्तरी सिक्किम के लाचेन और लाचुंग क्षेत्रों में 30 मई से फंसे 1000 से अधिक पर्यटकों को भी आज सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। पर्यटकों को सेना और स्थानीय प्रशासन की मदद से हेलिकॉप्टर और वाहनों के जरिए गंगटोक पहुंचाया गया।


पिछले चार दिनों से पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में अब तक कम से कम 37 लोगों की जान जा चुकी है।
असम: 10 मौतें, 3.64 लाख से अधिक लोग प्रभावित
अरुणाचल प्रदेश : 9 मौतें
मिजोरम: 5 मौतें, लैंडस्लाइड की 211 घटनाएं
मेघालय : 6 मौतें
सिक्किम : 3 मौतें (हालिया हादसे में)
त्रिपुरा : 10 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित
मणिपुर : 19 हजार लोग प्रभावित, 3,365 घर क्षतिग्रस्त

मिजोरम की राजधानी आइजोल में भारी बारिश के मद्देनजर 2 जून को सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। वहीं, असम में ब्रह्मपुत्र, बराक सहित कुल 10 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई इलाकों में सड़क संपर्क टूट चुका है।

सिक्किम में अक्टूबर 2023 में भी तेज बारिश और बादल फटने के कारण तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई थी। उस हादसे में 18 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 98 लोग लापता हो गए थे, जिनमें सेना के 22 जवान भी शामिल थे। अधिकांश का आज तक कुछ पता नहीं चला।

राहत कार्यों के लिए भारतीय सेना, वायुसेना, असम राइफल्स और एनडीआरएफ की टीमों को कई स्थानों पर तैनात किया गया है। हेलिकॉप्टर के जरिए फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है और प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

राजस्थान के 30 और मध्य प्रदेश के 50 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के वैशाली जिले में रविवार शाम आंधी और बारिश के चलते एक घर गिर गया, जिसमें 60 साल की महिला की मौत हो गई। राज्य के 9 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्थिति पर नज़र रखने के लिए विशेष निगरानी सेल सक्रिय किया है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों तक पूर्वोत्तर में और अधिक बारिश की संभावना जताई है। कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं और आम लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

Share:

  • पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए शुरू किया आपदा राहत मिशन - केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

    Mon Jun 2 , 2025
    नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Union Minister Kiren Rijiju) ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में (In Northeastern States) बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए (For Flood affected people) आपदा राहत मिशन शुरू किया (Disaster Relief Mission started) । पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसका सीधा असर आम लोगों पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved