img-fluid

मुंबई में बारिश से तबाही : चैंबूर और विक्रोली में दीवार ढहने से 21 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

July 18, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार रात से हो रही भारी बारिश रविवार सुबह भी जारी है, जिसकी वजह से तबाही का नजारा देखने को मिल रहा है। मुंबई में भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों पर जलसैलाब का नजारा है, तो वहीं मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा ठप हो गई है।

कई इलाकों में पानी घर में घुस गया है। बारिश के चलते चैंबूर में एक दीवार ढहने से 14 लोगों की जान चली गई, जबकि विक्रोली में दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। अब तक 16 लोगों को बचाया जा चुका है। वहीं कई लोग अभी घायल हैं, जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान शुरू हो गया है। एनडीआरएफ ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसों पर दुख जताते हुए कहा, ‘मुंबई के चैंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से लोगों की मौत से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे अतिशीघ्र स्वस्थ हों।’ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से हादसे में मरने वाले परिजनों को दो—दो लाख रुपये और घायलों को 50—50 रुपये मुआवजा देने का एलान कर दिया। 


मुंबई में हो रही लगातार बारिश की वजह से शनिवार देर रात दो अलग-अलग हादसों में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 16 लोगों को बचाया गया है। मृतकों में से 14 लोगों की मौत चेंबूर इलाके में तो 3 की मौत विक्रोली में हुई। एनडीआरएफ की टीम मलबा हटाने में लगी हुई है। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट आशीष कुमार ने बताया, ‘चैंबूर से चार शव बरामद किए हैं। इससे पहले 10 शव स्थानीय लोगों ने बरामद कर लिए थे। चैंबूर में सात और विक्रोली में छह और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।’

सड़कों-गलियों से लेकर रेलवे ट्रैकों पर जलजमाव है और घुटनों तक पानी भर आया है। मूसलाधार बारिश की वजह से मुंबई के हनुमान नगर से लेकर कांदीवली इलाके में लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है। सुबह-सुबह मुंबई वालों को जलजमाव की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार भारी बारिश की वजह से गांधी मार्केट इलाके में सड़कों पर पानी भर जाने से रोजना आने-जाने वाले यात्रियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। वीडियो में देखें नजारा…

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में रातभर बारिश जलजमाव हो गया। गांधी मार्केट इलाके में भी भयंकर जलभराव दिखा, जिससे गाड़ियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। वहीं, मुंबई के सियोन रेलवे स्टेशन का रेलवे ट्रैक पूरी तरह से पानी से भर गया है। सियोन इलाके में मुख्य मार्ग पर कमर तक पानी भर आया है। बारिश की वजह से रविवार सुबह लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में रविवार को भी बारिश जारी रहेगी।

Share:

  • Khandwa उपचुनाव में टिकट के लिए Archana Chitnis ने ठोकी दावेदारी

    Sun Jul 18 , 2021
    हाईकमान कैलाश, संघ अर्चना और प्रदेश नेतृत्व नंदकुमार के परिजन को लड़ाना चाहता है चुनाव भोपाल। प्रदेश में निकट भविष्य में खंडवा लोकसभा (Khandwa Lok Sabha) समेत तीन विधानसभा रैगांव, पृथ्वीपुर एवं जोवट में उपचुनाव होना है। भाजपा एवं कांग्रेस ने उपचुनाव की तैयारियों शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved