img-fluid

राज बब्‍बर के दामाद हैं Anup Soni, जानिए और खास बातें

January 30, 2021

नई दिल्ली। एक्टर अनूप सोनी (Anup Soni) टीवी इंडस्ट्री का तो एक जाना माना चेहरा है हीं, इसी के साथ हिंदी फिल्मों में भी खूब काम कर चुके हैं। सोनी के शो ‘क्राइम पेट्रोल (Crime Petrol)’ से घर-घर में अपनी पैठ बनाने वाले अनूप ने जब इस शो को अलविदा कहा तो फैंस ने उन्हें वापस लाने की मांग की थी। वहीं अनूप का निजी जीवन भी काफी दिलचस्प है। आज अनूप अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट (Happy Birthday Anup Soni) कर रहे हैं और इस मौके पर हम आपको बताएंगे उनकी लाइफ के अनसुने किस्से।

एक्टर अनूप सोनी का जन्म 30 जनवरी को हुआ। उन्होंने एनएसडी से पढ़ाई की है। अनूप ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। वो Sea Hawks और साया जैसे शोज में नजर आए और लाइमलाइट लूटी। उन्हें काफी पसंद किया गया। लेकिन फिर उन्होंने टीवी से ब्रेक ले लिया और फिल्मों में काम करने लगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Annup Sonii (@anupsoni3)

अनूप सोनी ने हम प्यार तुम्ही से कर बैठे, Hathyar, शीन जैसी फिल्में की। फिल्मों में अनूप वो जादू नहीं बिखेर पाए जो टीवी पर बिखेरा था। उन्हें फिल्मों में सक्सेस नहीं मिली, वो साइड हीरो बनकर रह गए। इसके बाद वो टीवी में वापस आए। वो सीआईडी -स्पेशल ब्यूरो में दिखे। इसके बाद उन्होंने टीवी और फिल्मों में दोनों में काम किया। लेकिन टीवी की सफलता वो फिल्मों में नहीं भुना पाए। उनकी फिल्में टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिरी।

टीवी शोज की बात करें तो उन्होंने कई पॉपुलर शोज में काम किया है। वो बालिका वधु, कॉमेडी सर्कस, शांति, रात होने को है, कहानी घर घर की, रिमिक्स, ब्योमकेश बक्शी, तहकीकात, आहट जैसे शोज किए। अनूप ने क्राइम पेट्रोल को होस्ट भी किया है। उन्हें इसके लिए काफी पसंद किया गया। उनका डायलॉग सावधान रहिए, सतर्क रहिए काफी चर्चित हुआ।

पर्सनल लाइफ में अनूप ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी ऋतु सोनी से हुई। सिंबाएसिस पुणे से मैनेजमेंट में डिग्री हासिल करने वाली ऋतु फिलहाल एक सॉफ्टवेयर कंपनी चलाती हैं। दोनों के बच्चे भी हैं और साल 2010 में दोनों ने तलाक ले लिया। अनूप और जूही की बात करें तो उनकी मुलाकात एकजुट थिएटर ग्रुप के जरिए हुई। दोनों नादिरा बब्बर के प्ले में साथ काम कर रहे थे। साल 2011 में दोनों ने शादी कर ली। यह शादी बेहद सादे ढंग से दोस्तों और करीबियों के मौजूदगी में हुई। अनूप के साथ जूही की भी दूसरी शादी थी। अनूप से पहले जूही ने बिजॉय नांबियार से शादी की थी। लेकिन शादी के दो साल बाद ही दोनों अलग हो गए। आज अनूप और जूही का एक बेटा इमान है।

Share:

  • भीषण हादसा : कैंटर-बस की टक्कर में 10 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

    Sat Jan 30 , 2021
    मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है। एसएसपी ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। आगरा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved