
कोटा. कोटा ( Kota) में शनिवार रात करीब 9 बजे एक 3 मंजिला बिल्डिंग (Three-story building) ढह गई। इसके मलबे में कई लोगों के दब गए। इनमें से दो लोगों की मौत की खबर है। 13 लोगों को बचा (13 people rescued) लिया गया है। सूचना पर पुलिस टीम और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, तलवंडी इलाके में इस बिल्डिंग के अंदर एक रेस्टोरेंट चल रहा था। घटना के समय कुछ ग्राहक और रेस्टोरेंट में काम करने वाले 12 से 15 कर्मचारी मौजूद थे, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका है। इलाके में बिजली बंद करवा दी गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- हमें आवाज आई जैसे पटाखे छूट रहे हों। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाजें आ रही थी। इस बिल्डिंग के पीछे की बिल्डिंग में कई दिनों से काम चल रहा है। डेली ड्रिल मशीन, हैमर चलते हैं, जिसके कारण पूरी बिल्डिंग में वाइब्रेशन हो रहा था। रात करीब 9 बजे के अचानक ब्लास्ट की आवाज आई और बिल्डिंग नीचे गिर गई।
कोटा इंद्रविहार हादसा: ओम बिरला ने जताया दुख, तेज राहत-बचाव के निर्देश
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा के इंद्रविहार क्षेत्र में बिल्डिंग गिरने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि वे जिला प्रशासन के निरंतर संपर्क में हैं। ओम बिरला ने जिला कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्यों को और गति दी जाए, ताकि मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।
साथ ही उन्होंने हादसे में घायल सभी व्यक्तियों के समुचित एवं शीघ्र उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को धैर्य और संबल मिले, यही उनकी कामना है।
कलेक्टर ने बताई बिल्डिंग गिरने की वजह
कोटा कलेक्टर ने बताया कि जो बिल्डिंग गिरी है, उसके बगल में एक पुरानी बिल्डिंग थी। उसे तोड़ा गया था। इसकी वजह से बिल्डिंग की नींव में समस्या थी। हादसे का शुरुआती कारण यही सामने आया है। बाकी जांच के बाद पता चलेगा कि हादसे की क्या वजह थी? अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
मलबे से अब तक 15 लोगों को निकाला गया
कोटा में इमारत गिरने की घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घटनास्थल से अब तक 15 लोगों को निकाला जा चुका है। हादसे में घायल 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो लोगों को साधारण चोटें लगी थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
घायलों की हुई पहचान
सीएमएचओ नरेंद्र नागर के अनुसार- घायलों की पहचान सुदीता (30) निवासी कोटा, जबकि शालीन सुवास्या (25) निवासी कुन्हाड़ी, मोहम्मद जहांगीर (30) निवासी महावीर नगर, भूपेंद्र (40) निवासी रंगबाड़ी, पूरब मीणा (24) निवासी जय हिंद नगर, बोरखेड़ा, तलब निवासी सुभाष नगर, नावेद (20) निवासी सुभाष नगर, रेस्टारेंट मालिक मोहम्मद जहांगीर और मोहम्मद साबिर निवासी झारखंड के रूप में हुई। हादसे में रेस्क्यू टीम कर्मचारी रॉकी डेनियल भी घायल हो गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved