
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा (tallest shiva statue in the world) का शनिवार को अनावरण किया जाएगा। राजस्थान (Rajasthan) के राजसमंद जिले के नाथद्वारा (Nathdwara) में बनी शिव प्रतिमा की ऊंचाई 369 फीट (Height 369 feet) है। जिसे विश्वास स्वरूपम नाम दिया गया है। संत कृपा सनातन संस्थान द्वारा तैयार शिव प्रतिमा को बनाने में छह साल का समय लगा है। इसे दुनिया का टॉप-5 ऊंची प्रतिमाओं में स्थान मिला है।
इस प्रतिमा को बनाने वाले कलाकार नरेश कुमार कुमावत ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर बनी यह प्रतिमा 51 बीघा की पहाड़ी पर बनी है। प्रतिमा कंक्रीट से बनी है जिसके बाहर पंच धातु का लेप लगाया गया है। प्रतिमा में भगवान शिव ध्यान की मुद्रा में विराजमान हैं। प्रतिमा की ऊंचाई इतनी है कि जो कई किलोमीटर दूर से ही नजर आने लग जाती हैं। रात में भी यह प्रतिमा स्पष्ट रूप से दिखाई दे, इसके लिए विशेष लाइट्स की व्यवस्था भी की गई है।
उन्होंने बताया कि 369 फीट ऊंची इस प्रतिमा को बनाने की योजना साल 2012 में तैयार की गई तब इसे 251 फीट तक बनाने की योजना थी। लेकिन बाद में शिव की जटा में गंगा की जलधारा लगाने के बाद इसकी ऊंचाई 369 फीट तक पहुंच गई। नरेश ने बताया कि इस प्रतिमा में लिफ्ट, सीढ़ियां, हॉल आदि भी बनाए गए हैं। निर्माण कै दौरान 3000 टन स्टील और लोहा, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का इस्तेमाल हुआ है। स्टैच्यू ऑफ बिलीफ’ की कल्पना मिराज ग्रुप, उदयपुर के चेयरमैन मदन पालीवाल ने की थी। शनिवार को इसका उद्घाटन किया मुरारी बापू की राम कथा के साथ की जाएगी। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved