मुुंबई (mumbai)। राजकुमार राव और नोरा फतेही (Rajkumar Rao-Nora Fatehi ) का नया गाना ‘अच्छा सिला दिया’ (achchha sila diya) रिलीज हो गया है। गाने को बी प्राक ने कंपोज (Composed by B Praak) किया और गाया है, जबकि जानी ने इसके बोल लिखे हैं। अरविंद खैरा ने संगीत वीडियो का निर्देशन किया है। यह नया गाना ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’ का रीक्रिएशन है, जिसे 1995 की हिंदी फीचर बेवफा सनम में दिखाया गया था।
View this post on Instagram
प्यार में मिले धोखे की कहानी-
बता दें कि टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘अच्छा सिला दिया’ को रिलीज किया है। इस गाने में राजकुमार और नोरा के बीच का पागलपन भरा प्यार दिखाया गया। साथ ही गाना प्यार में मिले धोखे की कहानी कहता है। इस गाने में नोरा फतेही राजकुमार को प्यार में धोखा देती हैं। इतना ही नहीं नोरा उन्हें जान से मारने की भी कोशिश करती हैं, लेकिन राजकुमार बच जाते हैं और फिर नोरा से अपना बदला लेते हैं।
अताउल्लाह ने गाया था ओरिजिनल गाना
आप बता दें कि इस ओरिजिनल गाने को पाकिस्तानी सिंगर अताउल्लाह ने गाया था। जिसके बाद इसे फिल्म ‘बेवफा सनम’ में लिया गया, जिसे सोनू निगम ने अपनी आवाज दी थी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved