फिल्म इंडस्ट्री में कम समय में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले युवा और संजीदा अभिनेताओं में एक नाम राजकुमार राव का भी शामिल है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव ने बॉलीवुड में बहुत कम समय में अपनी पहचान बनाई। राजकुमार का जन्म 31 अगस्त 1984 को गुड़गांव मे हुआ था। प्रारंभिक पढ़ाई गुड़गांव से पूरी करने के बाद,राजकुमार ने स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की। इसके बाद राजकुमार ने एफटीआई पुणे से भी पढ़ाई की और मुंबई शिफ्ट हो गए। जब राजकुमार दसवीं में थे तभी से उनके अंदर एक्टिंग का कीड़ा पलने लगा था। बॉलीवुड में राजकुमार ने फिल्म लव सेक्स और धोखा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में राजकुमार के अभिनय की खूब सराहना हुई। इसके बाद राजकुमार राव को एक के बाद एक कई फिल्में मिलनी लगी।
राजकुमार ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी है, जिसमें रागिनी एमएमएस, शैतान, काय पो चे, शाहिद, शादी में जरूर आना, स्त्री, जजमेंटल है क्या आदि शामिल है। राजकुमार को फिल्म काय पो चे के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। तो वहीं फिल्म शाहिद’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। राजकुमार राव ने बहुत ही कम समय में जहां बॉलीवुड में अपनी मजबूत पहचान बनाई हैं। वहीं राजकुमार राव ने अपने अभिनय की बदौलत दर्शकों के दिलों को भी जीता हैं। राजकुमार राव जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म लूडो, हार्दिक मेहता की फिल्म रूही अफ़जाना और हंसल मेहता की फिल्म छलांग में अभिनय करते नजर आएंगे ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved