img-fluid

राज्यसभा चुनाव : पंजाब से AAP ने उद्योगपति राजिंदर गुप्ता के नाम पर लगाई मुहर

October 05, 2025

लुधियाना. आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा उपचुनाव (Rajya Sabha elections) के लिए Trident Group के अध्यक्ष राजिंदर गुप्ता (Rajinder Gupta) को अपना उम्मीदवार (candidate) चुना है. यह सीट संजय अरोड़ा के विधानसभा उपचुनाव लड़ने और मंत्री बनने के बाद खाली हुई थी.

सूत्रों के अनुसार, राजिंदर गुप्ता के पंजाब विधानसभा में कल नामांकन दाखिल करने की संभावना है और इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे.


  • आम आदमी पार्टी का उद्योगपतियों के साथ संबंध
    यह पार्टी का एक और कदम है, जिसमें उद्योगपति चेहरा पंजाब से राज्यसभा में भेजा जा रहा है, जैसा कि पहले संजीव अरोड़ा जैसे व्यवसायी से राजनेता बने उम्मीदवारों के साथ हुआ. इस निर्णय से AAP की रणनीति में औद्योगिक और राजनीतिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश देखी जा रही है.

    पंजाब के एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई है. यह सीट जुलाई में सांसद संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी और अब इसके लिए मतदान होगा. इस सीट के लिए वोटिंग और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी.

    कौन हैं राजिंदर गुप्ता?
    रजिंदर गुप्ता पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक हैं. ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा निर्मित उत्पाद अब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्यात किए जाते हैं. वे ट्राइडेंट लिमिटेड के संस्थापक और चेयरमैन हैं, जो 1 बिलियन डॉलर की कंपनी ट्राइडेंट ग्रुप का प्रमुख संगठन है. रिपोर्ट्स के अनुसार, रजिंदर गुप्ता पंजाब के सबसे अमीर व्यक्ति भी रहे हैं.

    राजिंदर गुप्ता का जन्म 2 जनवरी 1959 को हुआ था. ट्राइडेंट ग्रुप का मुख्यालय लुधियाना, पंजाब में स्थित है. इस ग्रुप की प्रमुख इंडस्ट्रीज में होम टेक्सटाइल्स, पेपर मैन्युफैक्चरिंग, केमिकल्स और पावर शामिल हैं.

    Share:

  • PAK उच्चायोग के वीजा डेस्क का भारत में जासूसी के लिए होता था उपयोग, ऐसे हुआ खुलासा

    Sun Oct 5 , 2025
    नई दिल्‍ली । हरियाणा (Haryana) के एक सिविल इंजीनियर वसीम अकरम (civil engineer Wasim Akram) की गिरफ्तारी ने भ्रष्टाचार और पाकिस्तान उच्चायोग (Pakistan High Commission) के वीजा डेस्क (Visa Desk) का जासूसी के लिए दुरुपयोग करने के एक और मामले का पर्दाफाश किया है। हरियाणा के पलवल निवासी अकरम को मंगलवार को भारतीय न्याय संहिता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved