img-fluid

राकेश टिकैत ने किसानों को दिया एकजुट रहने का मंत्र, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

December 22, 2024

नई दिल्ली। एटा के मारहरा रोड पर शनिवार को किसान महापंचायत (Farmers’ Mahapanchayat) में आए भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisan Union) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने हक की लड़ाई के लिए किसानों को एकजुट रहने का मंत्र दिया। कहा कि बंटोगे तो लुटोगे। केंद्र व प्रदेश की सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी, लेकिन आय दोगुनी नहीं हुई। कर्ज जरूर दोगुना हो गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संसद परिसर में धक्का-मुक्की मामले को लेकर कहा कि देश के इतिहास में यह पहली घटना हुई है कि तहरीर के आधार पर एक बड़े नेता पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इससे संसद की गरिमा को गिराने का कार्य हुआ है। महापंचायत में उन्होंने कहा कि खेत में हम पैदावार करते हैं उसका सही मूल्य हम तक नहीं पहुंचता। बिचौलिए बीच में अपना हिस्सा लेते हैं। किसानों को यूरिया, डीएपी नहीं मिल पा रही है। सरकार चाहती है कि किसान परेशान होकर उसे अपनी जमीन बेच दे।


कहा कि संगठित रहो, सरकार हमें लूट लेगी। जल्द दिल्ली से एक बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। कहा कि 2013 से सर्किल रेट नहीं बढ़ाए हैं। जबकि सरकार किसानों की जमीन का अधिग्रहण लगातार कर रही है, सर्किल रेट बढ़ाना चाहिए। इस पर कोई बात नहीं होती है। किसान आयोग की रिपोर्ट पर कुछ नहीं होता है।

स्थानीय मुद्दे उठाते हुए कहा कि जिले में पानी के लिए पाइप लाइन डाली जा रही है। भूमि अधिग्रहण हो रहा है। उसका मूल्य मिलना चाहिए। जैसे गेल ने पाइप लाइन डालने के दौरान दिया है। भाजपा के बड़े नेता मुरली मनोहर जोशी, आडवाणी जो हमेशा किसानों के हित की बात किया करते थे, उन्हें दरकिनार कर दिया गया। कहा कि 1 मार्च 1987 में आंदोलन के दौरान दो लोग पुलिस की गोलियों से मरे एक का नाम अकबर अली था जोकि मुस्लिम था दूसरा हिंदू जयपाल मलिक था।

Share:

  • अल्लू अर्जुन के घर के बाहर तोड़फोड़, गुस्साए लोगों ने जमकर की नारेबाजी, हिरासत में कई लोग

    Sun Dec 22 , 2024
    नई दिल्ली: उस्मानिया यूनिवर्सिटी ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) के सदस्यों ने रविवार शाम फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन (actor allu arjun) के घर पर विरोध प्रदर्शन किया. जेएसी से प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अल्लू अर्जुन महिला के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दें और परिवार को हर संभव मदद प्रदान करें. प्रदर्शनकारियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved