img-fluid

हमीरपुर महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, बोले- बुंदेलखंड में अन्ना प्रथा सबसे बड़ी समस्या, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

September 12, 2021

हमीरपुर। हमीरपुर के महोबा में आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को लोगों ने काले झंडे दिखाए। टिकैत ने कहा सरकार को किसानों की बदहाली पर झुकना ही पड़ेगा इसी के तहत पूरे देश में किसानों को एकजुट किया जा रहा है।

बुंदेलखंड में अन्ना प्रथा सबसे बड़ी समस्या
मौदहा में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ आए प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजीव सिंह जादौन ने कहा कि बुंदेलखंड में सबसे बड़ी एक समस्या है कि कृषि साथ नहीं दे रही है। वहीं यहां अन्ना प्रथा मुंह बाए खड़ी है। कहीं भी गोशाला नहीं बनी हैं। अगर कहीं बनाई हैं तो उनमें सिर्फ तारबाड़ी कर गायों को बंद कर दिया गया है। जिन्हें जिंदा रहने के लिए सिर्फ मरने के लिए बंद किया गया है। अन्ना प्रथा से किसानों की खेती बर्बाद कराने का काम हो रहा है।


महापंचायत को लेकर सुबह से ही किसानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। पंचायत की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। फायर बिग्रेड, पीएसी और कई जिलो से पुलिसबल बुला कर पंचायत स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 

सड़कों पर सरकार को छका देने वाले किसान नेता राकेश टिकैत भाजपा के आईटी सेल के आगे टिक नहीं पा रहे। भाजपा के इस हथकंडे के आगे उन्होंने खुद को हारा मान लिया है। टिकैत का कहना है कि मोबाइल सिस्टम में हम कच्चे हैं। रविवार को सुबह ट्रेन से बांदा पहुंचे टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आमने-सामने के संघर्ष में हम जीतते हैं।

लेकिन मोबाइल वाले सिस्टम में हम कच्चे हैं। इसमे वो (भाजपा) हमें हरा देते हैं। मोबाइल का मकड़जाल हमारी समझ से बाहर है। कहा कि हमने अपने नौजवान साथियों से कहा है कि इनका मुकाबला ट्विटर से करो। हमारे नौजवान ट्रैक्टर से मुकाबला करते हैं। टिकैत ने कहा कि उन्होंने अब बुंदेलखंड आने की शुरुआत की है।

Share:

  • तालिबान का फरमान- जिस क्लास में नहीं होंगे लड़के सिर्फ वहां पढ़ेंगी लड़कियां

    Sun Sep 12 , 2021
    काबुल. नई तालिबान सरकार (Taliban New Govt) में उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि महिलाएं स्नातकोत्तर सहित सभी स्तर के विश्वविद्यालयों में पढ़ सकती हैं लेकिन कक्षाएं लैंगिक आधार पर विभाजित होनी चाहिए और इस्लामी पोशाक पहनना अनिवार्य होगा. मंत्री, अब्दुल बकी हक्कानी ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में इन नयी नीतियों की रूपरेखा पेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved