img-fluid

मैरिटल रेप को लेकर राखी सावंत के एक्स पति आदिल खान दुर्रानी ने दिया विवादित बयान

September 14, 2024

मुंबई। राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी (Rakhi Sawant, Adil Khan Durrani) से शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच दिक्कत आने लगी थी और फिर दोनों अलग हो गए। इतना ही नहीं अलग होने के बाद दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप भी लगाए थे। अब आदिल ने एक विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि मैरिटल रेप कुछ होता ही नहीं है। आदिल का कहना है कि उन्होंने कभी मैरिटल रेप के बारे में नहीं सुना।



क्या बोले मैरिटल रेप को लेकर
एक इंटरव्यू के दौरान आदिल ने यह कमेंट तब किया, जब वह राखी सावंत के उनके खिलाफ लगाए गए रेप के आरोपों पर बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जितना मैं देखता हूं, उतना तो मैरिटल रेप सोसाइटी में नहीं होता है। मैं काफी लोगों को जानता हूं और मेरे कई दोस्त दूसरे देशों में भी हैं, मैंने तो कभी भी मैरिटल रेप होते हुए नहीं सुना। रेप की तुलना में मैरिटल रेप के मामले काफी कम हैं।

पति-पत्नी पर दबाव डालता है तो
आदिल ने कहा कि अगर लड़के और लड़की को साथ में कुछ करने का मन नहीं करता है तो इसका मतलब है कि उनके बीच प्यार की कमी है। उन्होंने कहा कि अगर पति अपनी पत्नी पर दबाव डालता है तो फिर दोनों को साथ नहीं रहना चाहिए, क्योंकि दोनों के बीच बिल्कुल भी प्यार नहीं है।

एक्स वाइफ राखी सावंत के साथ चल रही कानूनी कार्रवाई पर बात करते हुए आदिल ने कहा कि अगली सुनवाई इस साल नवंबर में होनी है। उसके लिए राखी को वापस भारत आना होगा। बता दें कि आदिल ने इस साल सोमी खान के साथ निकाह किया था। सोमी बिग बॉस 12 का हिस्सा रह चुकी हैं। कुछ दिनों पहले खबर आ रही थी कि सोमी और आदिल शायद अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया है।

Share:

  • देश छोड़ विदेश बसना चाहती थी अर्शी, फिर कैसे मिला काम?

    Sat Sep 14 , 2024
    मुंबई। अर्शी खान (Arshi Khan) ने एक जानी मानी भारतीय मॉडल और इंडियन सेलिब्रिटी (Indian celebrity) हैं। उन्होंने बिग बॉस 11 में हिस्सा लिया था जहां से उन्हें काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद वो बिग बॉस 14 में बतौर चलैंजर कंटेंडर भी नजर आई थीं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved