
मुंबई। बॉलीवुड जगत (Bollywood world) में अब एक ऐसा दौर शुरू हो गया है, जब सितारे लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए उत्सुक हो रहे हैं. आम लोगों की समस्याओं को मेन स्ट्रीम(main stream) में लाने के लिए ये सितारे अब ज्यादा उत्सुक रहते हैं. तभी तो हाल ही में एक एक्ट्रेस ने अपनी नई फिल्म का शूट शुरू किया तो सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर को लेकर धमाल ही मच गया.
एक्ट्रेस रकुल प्रीत (Rakul Preet Singh) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है कि कौई भी दंग रह जाए. उनके हाथ में बड़ा सा कॉन्डम का पैकेट(condom packet) फटा हुआ दिख रहा है. जिस पर लिखा है ‘छतरीवाली'(Chhatriwali). इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है- ‘बिन मौसम बरसात कभी भी हो सकती है, अपनी छतरी तैयार रखिए. पेश करते हैं ‘छतरीवाली’ (Chhatriwali) का पहला लुक.’
View this post on Instagram
फिल्म में रकुल प्रीत (Rakul Preet Singh) के अलावा सुमित व्यास, सतीश कौशिक, राजेश तैलंग, प्राची शाह और रिवा अरोड़ा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. ‘छतरीवाली’ को रॉनी स्क्रूवाला प्रड्यूस कर रहे हैं और हाल में लखनऊ में इसकी शूटिंग शुरू हो गई है. इस फिल्म के अलावा रकुलप्रीत जल्द ही ‘अटैक’, ‘मेडे’, ‘डॉक्टर जी’ और ‘थैंक गॉड’ जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved